Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर डीएम ने पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाहें खारिज कीं:कहा- आपूर्ति सामान्य, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी की अफवाहों पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इन भ्रामक संदेशों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में सभी आपूर्ति सामान्य है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और इजरायल से जुड़ी खबरों के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने की झूठी जानकारी साझा कर रहे हैं। इन संदेशों से लोगों में अनावश्यक चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने साफ कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल या अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की। प्रशासन लगातार बाजार और आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। डीएम द्विवेदी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेश पूरी तरह निराधार हैं। ऐसे संदेश लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि के किसी भी संदेश या पोस्ट को आगे साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई जानकारी मिलती है, तो पहले उसकी सत्यता की जांच करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचना पर ही भरोसा करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अफवाह फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता जिले में शांति, व्यवस्था और भरोसे का माहौल बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में 24 घंटे में चार युवकों ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद, मायके से न आने और मारपीट से आहत होकर दी जान
    Next Article
    कन्नौज में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत:दवा लेने जा रहे थे, परिजन कन्नौज के लिए रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment