Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 24 घंटे में चार युवकों ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद, मायके से न आने और मारपीट से आहत होकर दी जान

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान चार युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें से तीन मामलों में पत्नी से विवाद, पत्नी का मायके से वापस न आना और मारपीट से आहत होना जैसे कारण सामने आए हैं। एक अन्य युवक ने मानसिक विक्षिप्तता के कारण आत्महत्या की। पहली घटना जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में हुई, जहां 20 वर्षीय सोनम उर्फ सोनू पुत्र शिवराज पाल ने शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि सोनू ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था और मुंबई में जेसीबी चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। 4 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ घर आया था। 6 मार्च को शराब पीकर घर लौटने के बाद उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। जब पत्नी शिकायत दर्ज कराने थाने जाने लगी और घर से बाहर निकली, तो सोनू ने कमरे का दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। वह अपने तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। दूसरी घटना बालाबेहट थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदिया में सामने आई, जहां 26 वर्षीय रहीश पुत्र खुशीलाल ने फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार, रहीश चार दिन पहले अपनी पत्नी सोनम को लेने मध्य प्रदेश के सागर जिले स्थित ग्राम जरूआखेडा बरौदिया अपनी ससुराल गया था। ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को वापस भेजने से इनकार कर दिया, जिससे वह काफी निराश था। शुक्रवार, 6 मार्च को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम पारौल में 18 वर्षीय रामकुमार पुत्र जुग्गे का शव शुक्रवार तड़के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक के चचेरे भाई श्रीराम सहरिया ने बताया कि बुधवार को रामकुमार ने गांव के दो युवकों से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे। पैसे मांगने पर उन युवकों ने रामकुमार के साथ मारपीट की थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। वहीं कोतवाली महरौनी के कस्बा के पुराना सौजना रोड निवासी 55 वर्षीय सुखदीन पुत्र फूलचंद्र तीन मार्च से शाम चार बजे से लापता था , उसका शव 6 मार्च को घर से कुछ दूरी पर एक कुएं में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला । परिजनों ने बताया कि सुखदीन मानसिक रूप से विक्षिप्त था । पुलिस ने शनिवार शाम शव का पोस्टमार्टम कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी पशुचर की 106 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा:संभल में भूमि से फसल उजाड़कर खाली कराई, दो कंपनी पीएसी तैनात
    Next Article
    रामपुर डीएम ने पेट्रोल-डीजल कमी की अफवाहें खारिज कीं:कहा- आपूर्ति सामान्य, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment