Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर एसपी ने अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश:लंबित मामलों के निस्तारण, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया, कहा कि अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। बैठक में आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें, जिससे पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो सके। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन बनाए रखने के लिए थाना प्रभारियों को प्रतिदिन रात्रि गणना कराने और कर्मचारियों को अनुचित गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। साथ ही ‘यक्ष ऐप’ पर बीट संबंधी सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य बताया गया। इसके अतिरिक्त, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। पुलिस बल को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जैदपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक गौरव या कोई और:भाजपा से रवि रावत या उर्मिला रावत? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं आप
    Next Article
    कौशांबी में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment