Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में वकील की गोली मारकर हत्या:भतीजा बोला- बाबू ने कहासुनी के बाद गोली मारी, घरवालों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े एक वकील की हत्या कर दी गई। वकील की एक बाबू से कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गोलियां चलीं। वकील के भतीजे का आरोप है कि बाबू ने गोली मारकर हत्या की है। बाद में अपने बचाव के लिए खुद को घायल कर लिया। मृतक अधिवक्ता का नाम फारुख था, जबकि आरोप जिला पंचायत के बाबू असगर अली पर है। वारदात बुधवार करीब डेढ़ बजे की है। हत्याकांड के बाद वकील के घरवालों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। खिड़की के शीशे तोड़ दिए। एसपी विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के साथ डीएम अजय कुमार द्विवेदी भी जिला अस्पताल पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मौके के दो विजुअल देखिए पत्नी से बाबू की हुई थी हॉट टॉक बताया जाता है कि नगर कोतवाली नालापार निवासी वकील फारुख (45) की पत्नी गौसिया जिला पंचायत कार्यालय में क्लर्क हैं। यहीं पर असगर अली भी बाबू है। आज दोपहर करीब एक बजे पत्नी और बाबू असगर अली के बीच कुछ हॉट टॉक हुई थी। इसी बात को लेकर गौसिया ने अपने पति फारुख को कॉल करके बुला लिया। फारुख सीधे असगर अली के पास उसके केबिन में गए। वहां दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। भतीजा बोला- चाचा को अगसर ने मारी गोली वकील के भतीजे कामरान खान ने बताया- जिला पंचायत कार्यालय में चाची ने चाचा को बुलाया। इसी दौरान बाबू असगर अली की उनसे नोकझोंक हो गई। बाबू असगर ने गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी। बाद में खुद को फंसता देख अपने ऊपर भी फायरिंग कर ली। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 30 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे फारुख फारुख जिला कचहरी में करीब 30 साल से प्रैक्टिस कर रहे थे। परिवार में पांच भाई हैं। सभी कारोबारी हैं। फारुख और गौसिया के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। दोनों बच्चे शहर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 बार फेल.. 5वीं बार UGC-NET में किया टॉप... ऐसी है दीक्षा मक्कड़ की स्टोरी
    Next Article
    प्रयागराज एयरपोर्ट का होगा वैश्विक विस्तार:बजट 2026-27 में कुंभ 2031 की तैयारी, रोजगार के अवसर भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment