Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर के 763 युवाओं ने दौड़ में मारी बाजी:सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती दौड़ में 6 तहसीलों के 1,035 अभ्यर्थी बुलाए गए थे, 945 पहुंचे

    23 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में रविवार को रामपुर जिले के युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा के सपने के साथ मैदान में दमखम दिखाया। रामपुर जिले की स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहाबाद और मिलक तहसील के चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,035 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें 945 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे, जबकि 763 युवाओं ने दौड़ में सफलता हासिल की। सुबह से ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे युवा रामपुर जिले की अलग-अलग तहसीलों से अभ्यर्थी तड़के ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे थे। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेज और भर्ती से संबंधित कागजात लेकर पहुंचे। भर्ती स्थल पर सबसे पहले दस्तावेजों की जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भेजा गया। सेना के अधिकारियों और भर्ती स्टाफ की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई गई। निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। दौड़ में युवाओं ने झोंकी पूरी ताकत शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान रामपुर के युवाओं ने दौड़ में पूरी ताकत झोंक दी। अलग-अलग समूहों में कराई गई दौड़ में अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में मानक पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से प्रदर्शन किया। दौड़ पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। कुल 945 उपस्थित अभ्यर्थियों में से 763 ने रनिंग परीक्षा पास की, जबकि 182 अभ्यर्थी निर्धारित मानक पूरा नहीं कर सके। अब अगले चरण की तैयारी रनिंग में सफल रामपुर के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए भेजा जा रहा है। इसमें बायोमेट्रिक, शारीरिक जांच, दस्तावेज सत्यापन समेत अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं शामिल हैं। अगले चरणों में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रामपुर के युवाओं के लिए यह दिन अहम रहा। लंबे समय से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना चयन की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब 763 सफल युवाओं की नजर भर्ती प्रक्रिया के आगामी चरणों पर है। एक दिन पहले मुरादाबाद के युवाओं ने लगाई थी दौड़ रामपुर से एक दिन पहले शुक्रवार को मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती रैली में हिस्सा लिया था। इन चारों तहसीलों के 1,190 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें 1,060 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे और 830 ने रनिंग में सफलता हासिल की। 13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल मेरठ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के कुल 25,920 चयनित अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली जिले शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों ने अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में करीब 89 हजार युवाओं ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भर्ती रैली में बुलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में CCTV में कैद हुए चोर:सिविल लाइंस के मऊ में शिक्षक के मकान के ताले तोड़ने की कोशिश
    Next Article
    बरेली में 'मिशन सेफ फ्यूचर-2.0':स्कूली वैन-बसों के ड्राइवरों का फ्री हेल्थ चेकअप किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment