Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर खास में कांग्रेस विधायक मोना बनी पहली पसंद:सपा से उमेश प्रताप यादव, BJP से छोटे सरकार पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए कौन मजबूत

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को जनता ने सबसे अधिक पसंद किया है। भास्कर के सर्वे के अनुसार, 69% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद नागेश सिंह 'छोटे सरकार हैं। सर्वे में पार्टी वरीयता के मामले में कांग्रेस को पहला स्थान मिला है। समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीसरे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चौथे स्थान पर रही। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में आराधना मिश्रा 'मोना' को 100% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। पार्टीवार देखें तो कांग्रेस में पहली पसंद आराधना मिश्रा ‘मोना’ हैं। उन्हें 100 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) में उमेश प्रताप यादव को 64% मतदाताओं ने पसंद किया, जबकि प्रकाश चंद उपाध्याय को 18% लोगों ने समर्थन दिया। वहीं कामता पटेल को 15 % लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए पूर्व प्रत्याशी नागेश सिंह 'छोटे सरकार' 57% वोटों के साथ पहली पसंद रहे। ओम प्रकाश पांडेय को 20% लोगों ने पसंद किया है। वहीं बालकृष्ण पांडे को 11% और अभिषेक सिंह को 2% मतदाताओं ने पसंद किया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में तीर्थ राज गौड़ को 29% लोगों ने पसंद किया, जबकि बांकेलाल पटेल को 14% समर्थन मिला। अन्य उम्मीदवारों को 57% मतदाताओं ने पसंद किया। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट..लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाएं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग पर अड़ीं:बनकट गांव की महिलाओं ने जटई बिजली फीडर पर प्रदर्शन किया
    Next Article
    गरौठा सीट पर भाजपा की पहली पसंद जवाहर लाल राजपूत:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार में कंचन राजपूत, बसपा से डॉ. विपिन सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment