Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दवा के रेट को लेकर हुआ झगड़ा:मेडिकल स्टोर संचालिका से मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के हिरदेपुर गांव में एक मेडिकल स्टोर पर दवा के रेट को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालिका दलित युवती से कथित तौर पर मारपीट की गई और उसे जातिसूचक गालियां दी गईं। पीड़ित युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। युवती के पिता राघवेंद्र ने अलीगंज थाना पुलिस को इस संबंध में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पक्ष के लोग मेडिकल स्टोर पर आकर झगड़ा शुरू कर देते हैं। युवती पायल ने बताया कि चंदन नाम का व्यक्ति उसके मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने आया था। दवा देने के बाद उसने बदतमीजी शुरू कर दी, जिसका पायल ने विरोध किया। इसके बाद चंदन अपने परिजनों के साथ आया और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। अलीगंज के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की जाएगी। मामले की गहनता से जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 91 स्कूलों में विशेष प्रशिक्षकों का चयन शुरू:आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, रिटायर्ड टीचरों को वॉलंटियर करने का मौका
    Next Article
    लखनऊ में बीवी को दिया तीन तलाक:ससुराल जाने से मना किया था, गुस्साए पति ने घरेलू सामानों में आग लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment