Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:जामा मस्जिद समेत 1250 मस्जिदों में अदा की गई नमाज, पुलिस एक्टिव रही

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर जिले में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित लगभग 1250 मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। प्रशासन और पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना बनाई गई थी। जिले को कई जोन और सेक्टर में विभाजित कर पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील स्थानों पर थाना प्रभारियों, इंस्पेक्टरों, उपनिरीक्षकों, सिपाहियों और होमगार्डों को विशेष रूप से तैनात किया गया था। सुबह से ही जामा मस्जिद समेत अन्य प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी रही। मस्जिदों के प्रवेश द्वार, बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात था। कई स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। उन्होंने अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। नमाज संपन्न होने के बाद सभी नमाजी शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरे जिले में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी, होमगार्ड और अन्य अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाते दिखे। नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने राहत महसूस की। पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में अमन-चैन से हुई जुमा अलविदा की नमाज:DM-SSP भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे; बोले- शांति और आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार
    Next Article
    लोन सेटलमेंट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी:बुलंदशहर में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 5 महीने गुमराह करता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment