Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोन सेटलमेंट के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी:बुलंदशहर में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 5 महीने गुमराह करता रहा

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में लोन सेटलमेंट के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमर माया कॉलोनी, चांदपुर रोड निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ने 15 जनवरी 2025 को एक फाइनेंस कंपनी से लगभग 17 लाख रुपये का लोन लिया था। इसमें से 16.48 लाख रुपये उनके खाते में आए थे और इसकी ईएमआई अभी भी कट रही है। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विपिन शर्मा, जो मंडी चौकी क्षेत्र का निवासी है, ने दीपक शर्मा के पिता का लोन पांच लाख रुपये में सेटल कराने का झांसा दिया। इस एवज में उसने 18 जनवरी 2025 को पीड़ित से 1.5 लाख रुपये का चेक ले लिया। बताया गया कि आरोपी विपिन शर्मा ने यह चेक अपने साथी भरत भूषण के खाते में जमा करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी करीब चार-पांच महीने तक उन्हें गुमराह करता रहा और लोन सेटलमेंट जल्द कराने का आश्वासन देता रहा। बाद में जब पीड़ित ने सेटलमेंट न होने पर अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब दोबारा तहरीर देने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:जामा मस्जिद समेत 1250 मस्जिदों में अदा की गई नमाज, पुलिस एक्टिव रही
    Next Article
    संतकबीर नगर में स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी पलटी:तीन बच्चे और चालक घायल, BSA और BEO अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment