Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बिजली मैकेनिक की गोली लगने से मौत:आवाज सुनकर उठे पत्नी और बेटा, खून से लथपथ पाया शव; मौके से तमंचा बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के मिलक में एक 30 वर्षीय बिजली मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे मोहल्ला पटेल नगर में हुई। मृतक रवि सैनी अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि रवि अपनी पत्नी और बेटे के साथ सोया हुआ था। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा जागे तो उन्होंने रवि को खून से लथपथ पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रवि मंगलवार को एक शादी समारोह से घर लौटा था। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे एडिशनल एसपी अनुराग सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक की मां हरप्यारी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। कोतवाल प्रभारी पुष्कर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक रवि सैनी बिजली मैकेनिक का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की मां हरप्यारी, पत्नी वीरसिंह, निवासी गांव किलखेड़ा, बाजपुर, उत्तराखंड ने बताया कि रवि को बचपन में उनकी ननद ने गोद ले लिया था। वह बचपन से ही अपने फूफा भूकंन और बुआ के साथ मिलक में रहता था। परिवार में संपत्ति का कानूनी बंटवारा हो चुका था और रवि किलखेड़ा में मकान बनवाकर रहने की योजना बना रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- अखिलेश यादव ने बड़प्पन दिखाया:कहा- बीजेपी के दिन बहुरे तो बहुत से लोग किनारे किए गए, नए लोग पुरानों को विरोधी मानते हैं
    Next Article
    उन्नाव में बारिश से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान:आधे घंटे हुई बारिश, ओले गिरे; तापमान में आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment