Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद के धर्मांतरण मामले में मुस्लिम छात्राओं को झटका, FIR रद्द करने से इनकार

    13 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कक्षा 12 की दो छात्राओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया। इन छात्राओं पर यूपी धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी सहपाठी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया और उसे इस्लाम में धर्मांतरित करने की कोशिश की। अपने आदेश में जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने युवाओं द्वारा दूसरों पर अपना दूसरों पर धर्म थोपना परेशान करने वाला है। कोर्ट ने कहा- हमें इस स्थिति के प्रति सचेत रहना चाहिए कि 2021 का अधिनियम समाज में उत्पन्न हो रही ऐसी स्थिति को रोकने के लिए बनाया गया है, जिसमें कुछ लोग अपने धर्म का प्रचार प्रसार नहीं करते, बल्कि उसे दूसरों पर थोपते हैं। अगर युवाओं में इस तरह का रुझान देखने को मिलता है तो यह और भी चिंताजनक है। पढ़ें पूरी खबर... डिप्टी CM की अखिलेश को दो टूक; मुस्लिम महिलाओं की चिंता है तो पार्टी से चुनाव लड़ाएं डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव केवल मुसलमानों को वोट बैंक समझते हैं। संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। फिर भी वह फर्जी PDA और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को यदि इतनी ही चिंता है तो वह अपनी पार्टी से जितनी चाहें उतनी मुस्लिम महिलाओं को टिकट देकर चुनाव लड़ाएं। डिप्टी सीएम शुक्रवार को प्रयागराज में हैं। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाना है। पढ़िए पूरी खबर संतकबीरनगर में बसपा पूर्व विधायक और भाई को 3-3 साल की सजा, पुलिसकर्मी से मारपीट मामले में आया फैसला संतकबीरनगर में MP/MLA कोर्ट की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी ने मेंहदावल के पूर्व बसपा विधायक ताबिश खान और उनके भाई इफ्तेखार को 3-3 साल की सजा सुनाई। मामला 2016 में पुलिसकर्मी से मारपीट से जुड़ा है। जब धर्मसिंहवा थाने में तैनात कांस्टेबल कमाल अहमद के साथ पूर्व विधायक और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट की गई थी। विवाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश को लेकर हुआ था। जिसमें कांस्टेबल की वर्दी तक फाड़ दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 4 देशों के फर्जी दूतावास चलाने वाले को जमानत; गाजियाबाद में 9 महीने पहले STF ने पकड़ा था; पुलिस नहीं पेश कर सकी मजबूत सबूत UP के गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले आरोपी हर्षवर्धन जैन (49) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने आरोपी हर्षवर्धन जैन को यह राहत दी है। राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने दलील दी और कहा- जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं, जो उसकी संलिप्तता को दर्शाते हैं। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में 5 साल की बच्ची जिंदा जली; चीखती रही, लोग बचाने दौड़े लेकिन बचा नहीं पाए प्रयागराज में कच्चे घर के छप्पर में आग लगने से 5 साल की बच्ची जिंदा जल गई। हादसे के समय बड़ी बहन अपने साथ एक भाई और दो बहनों को लेकर भागी। जबकि 5 साल की बच्ची घर में ही सोती रह गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आसपास पानी की व्यवस्था न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक आग बुझी, तब तक मासूम सोना की झुलसी हुई लाश छप्पर के अंदर मिली। घटना के दौरान मां-बाप खेत में काम करने गए थे। बेटी की अधजली लाश देखकर मां बेहोश हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इंगुआ काठगांव की है। पढ़िए पूरी खबर कोडीन-कफ-सिरप मामले में 38-हजार पेज की चार्जशीट दाखिल; शुभम जायसवाल सहित 18 आरोपी हैं नामजद वाराणसी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल सहित 18 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। यह चार्जशीट 38 हजार पेज की है। जिसके हर पन्ने पर कोडीन कफ सिरप मामले के आरोपियों का कला चिट्ठा लिखा गया है। बता दें की इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल दुबई में छुपा बैठा है। इसकी सूचना के बाद इंटरपोल की मदद से शुभम के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी की गयी है। अब उसे जल्द ही पुलिस वाराणसी लाएगी। पढ़िए पूरी खबर महोबा में स्कॉर्पियो ने 2 ई-रिक्शा को सामने से मारी टक्कर, महिला समेत 10 घायल महोबा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी और 2 ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे 10 लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो कानपुर-सागर हाईवे पर नवीन बस स्टैंड से पठा तिराहा तक करीब 500 मीटर के दायरे में वाहनों को टक्कर मारी। स्कॉर्पियो ने टक्कर मारने के बाद ड्राइवर गेट खोलकर कूद गया। वहीं स्कॉर्पियो 50 मीटर दूर जाकर रुकी। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस में ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में मुठभेड़ में 2 चोरों के पैर में लगी गोली, 6 अन्य गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटनाओं में कार्रवाई हरदोई की अरवल पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, घटना में प्रयुक्त एक कार, 49,000 रुपए नकद, तीन बंडल कॉपर, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें अपना दल ने बरेली और मेरठ में नई कार्यकारिणी बनाई मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) ने गुरुवार को बरेली और मेरठ परिक्षेत्र में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। मेरठ परिक्षेत्र में तीन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 4 महासचिव, 4 सचिव, कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। इसी तरह बरेली परिक्षेत्र में तीन उपाध्यक्ष, दो महासचिव, 9 सचिव, 2 मीडिया सचिव, एक कोषाध्यक्ष और 3 कार्यकारिणी सदस्य हैं। लिस्ट देखिए... 11वीं में फेल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या, लिखा- गुडबाय एवरीवन मुजफ्फरनगर में 11वीं के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसके दोस्तों का आरोप है 11वीं में केवल वही फेल हुआ था। बाकी सभी छात्र पास हो गए। इस कारण वह परेशान था। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने 'गुडबाय एवरीवन' कहते हुए लिखा, अगर कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना। अब से कोई गलती नहीं होगी और आईफोन का पासवर्ड 2525 है। नोट के नीचे उसके हस्ताक्षर भी थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दम हो गोरखपुर से लड़िए- अखिलेश को स्मृति की चुनौती:बोलीं- हमने कांग्रेस अध्यक्ष को उनके गढ़ में हराया था
    Next Article
    रामपुर में चाइनीज मांझे से युवक घायल:हाईवे पर स्कूटी सवार की गर्दन में उलझा मांझा, पुलिस ने कार्रवाई तेज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment