Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में एक दिन में तीन आत्महत्याएं:महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या की तीन घटनाएं सामने आईं, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पहली घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र में हुई। यहां एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। कमरे में फांसी लगाकर दी जान दूसरी घटना मिलक खानम थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप तीसरी घटना स्वार कस्बे में सामने आई, जहां एक विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एएसपी बोले– सभी मामलों की गंभीरता से जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने देर रात पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तीनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि एक ही दिन में तीन थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। मानसिक स्वास्थ्य पर विशेषज्ञ की सलाह मनोवैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव के कारण लोग मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने नियमित व्यायाम, परिवार के साथ संवाद और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी। उनके अनुसार, समय रहते मदद लेने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री ने सनातनी-संस्कृति पार्टी बनाने की घोषणा की:बोले- अब वेस्ट इंडिया कंपनी चल रही है, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण से चुनाव जीतती है BJP
    Next Article
    पत्नी की हत्या कर शव जलाया:अलीगढ़ में भाइयों ने जलती चिता से अधजला शव निकाला, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment