Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या कर शव जलाया:अलीगढ़ में भाइयों ने जलती चिता से अधजला शव निकाला, आरोपी फरार

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ पत्नी की हत्या कर शव जलाने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई। हत्या की जानकारी पर पहुंचे महिला के भाइयों और परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रविवार देर रात भाइयों ने पुलिस की मदद से चिता से अधजला शव निकाला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम कराया है। उधर, परिजन ने दहेज और शराब का विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना जवां थाना के लहटोई गांव की है। पहले पूरा मामला जानिए… थाना पाली मुकीमपुर के गांव रामपुर चंदियाना निवासी भुवनेश देवी (27) की शादी चार साल पहले थाना जवां के गांव लहटोई निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। भुवनेश के पास दो साल की बेटी माही और छह माह का बेटा अरुण है। परिजन का आरोप है कि विनोद कुमार नशे का आदी थी। इसी बात का महिला विरोध करती थी। भुवनेश देवी के भाई ओमपाल ने बताया कि विनोद शराब पीने का आदी है। शराब पीने का विरोध करने पर रविवार रात करीब 9:00 बजे भुवनेश की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के माता-पिता बेंगलुरु में रहते हैं। वहीं पर उनके परिचित भी रहते हैं। आरोपी के माता-पिता ने परिचितों को मौत की जानकारी दी। श्मशान शव लेकर पहुंचा आरोपी बेंगलुरु में रहने वाले परिचितों ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका के भाई ओमपाल और विजय सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। गांव पहुंचकर जानकारी मिली कि आरोपी साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को जलाने के लिए श्मशान लेकर गया है। इसकी जानकारी पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। लाठी-कंबल की मदद से निकाला शव हत्या की सूचना मिलते ही थाना जवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। श्मशान पहुंचकर भाइयों ने मौके पर मिली लाठी और कंबल की मदद से अधजले शव को बाहर निकाला। पुलिस और परिजन के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन का आरोप है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका के पिता गंगा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी हाल ही में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए वह अतरौली गई थी। उस समय पति भी उसके साथ था। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। लेकिन शराब की लत के कारण आर्थिक हालत खराब होने लगे थे। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थाना प्रभारी जवां योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधजले शव को कब्जे में लेकर हत्या का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में एक दिन में तीन आत्महत्याएं:महिला का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप
    Next Article
    श्रेयस मिश्रा ने JEEमेंस प्रथम सत्र में दिल्ली टॉप किया:नोएडा के छात्र ने टाइम मैनेजमेंट से 100 पर्सेंटाइल हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment