Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में घने कोहरे से सड़क पर विजिबिलिटी कम हुई:कोसी नदी और नहरों के आसपास असर ज्यादा, तापमान में गिरावट दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में घने कोहरे की सफेद चादर छाई रही। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर गांवों से शहर की ओर कामकाज के लिए निकलने वाले और रात की ड्यूटी पूरी कर गांव लौटने वाले लोगों को दिक्कत हुई। तीन दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 24 नवंबर को रामपुर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहा। वहीं, 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार 27 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 12.8 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। कोसी नदी और नहरों के किनारे कोहरे का ज्यादा असर कोसी नदी के आसपास, नहरों के किनारे और पानी वाले इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दिया। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सुबह के समय सामने से आने वाले वाहन भी देर से दिखाई दे रहे थे। वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए धीमी गति से सफर करना पड़ा। रिक्शा चालक अहमद ने बताया कि सुबह-सुबह रिक्शा लेकर निकलने पर मुंह पर रुमाल बांधना पड़ रहा है। कोहरा और ठंड दोनों हैं। वहीं, ई-रिक्शा चालक शफीक ने कहा कि आज कोहरा बहुत ज्यादा है और ठंड भी बढ़ गई है। गर्म कपड़ों में नजर आए लोग सुबह काम पर जाने वाले लोगों को वाहनों की रफ्तार धीमी रखनी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों को भी कम दृश्यता के कारण परेशानी हुई। वहीं, रात की ड्यूटी से लौटने वाले लोगों को ठंड और कोहरे के बीच सफर करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते सुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। आने वाले दिनों में भी सुबह और रात के समय ठंड का असर बने रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गोकशी करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार:साथी फरार,पुलिस को देखते ही गोली चलाई, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
    Next Article
    अमिताभ बच्चन को 5वीं बार बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- दिलजीत का शो हुआ तो 30 दिन तक ग्रेनेड हमले करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment