Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 500 मीटर से कम:सुबह से यातायात प्रभावित, वाहन चालकों को परेशानी

    10 hours ago

    1

    0

    रामपुर में मंगलवार सुबह करीब चार बजे से घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े सात बजे तक भी विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम में इस बदलाव से शहर सफेद चादर में लिपटा नजर आया। घने कोहरे के कारण बस, ट्रक, कार, ई-रिक्शा और बाइक सवार सभी को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। सामने से आ रहे वाहन भी साफ दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे सड़क हादसों की आशंका बनी रही और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जीप चालक शंकर ने बताया कि उन्हें बरेली से हल्द्वानी जाना है, लेकिन घने कोहरे के कारण बहुत सावधानी से वाहन चलाना पड़ रहा है। वहीं, मोदी दयावती के बस चालक फारूक का कहना था कि आज का कोहरा इस सीजन का सबसे ज्यादा घना महसूस हो रहा है। दलपतपुर से रामपुर आए ई-रिक्शा चालक राजकुमार ने जानकारी दी कि देहात क्षेत्रों में भी कोहरा काफी घना है। डीसीएम चालक यशपाल सिंह ने भी सड़क पर चलना बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। हालांकि, तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है और पारा 17 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। इसके बावजूद, घने कोहरे ने आम जनजीवन और यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:हाईस्कूल NCC और इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र में 238676 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Next Article
    फर्जी अभिलेखों से हासिल आदेश निरस्त:प्रतापगढ़ में कीमती भूमि हड़पने की कोशिश, आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment