Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में जुमे की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:1250 मस्जिदों में नमाज, जिला 6 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित

    7 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि जिले की लगभग 1250 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके मद्देनजर पूरे जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 6 जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, सभी जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। इसका उद्देश्य किसी भी अव्यवस्था या अफवाह की स्थिति से तत्काल निपटना है। जिले के सभी 16 थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 11 इंस्पेक्टर, 206 सब इंस्पेक्टर, लगभग 750 पुलिस कांस्टेबल और 250 से अधिक होमगार्ड तैनात किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए दो प्लाटून पीएसी को भी रिजर्व में रखा गया है। पुलिस प्रशासन संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने आम जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि जुमे की नमाज जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में सर्वर ठप होने से गैस बुकिंग प्रभावित:लोग लाइन लगाकर करते रहे इंतजार, अधिकारी बोले- सिलेंडर की कोई कमी नहीं
    Next Article
    कासगंज में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न:मस्जिदों के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान रहे मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment