Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सर्वर ठप होने से गैस बुकिंग प्रभावित:लोग लाइन लगाकर करते रहे इंतजार, अधिकारी बोले- सिलेंडर की कोई कमी नहीं

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गैस सिलेंडर की बुकिंग सर्वर ठप होने के कारण बाधित हो गई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। शहर में कुल चार गैस एजेंसियां हैं। फतेहपुर इंडियन गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिए कतार में खड़े दिखे। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ऑनलाइन बुकिंग कर ली थी, वे अपने सिलेंडर लेकर जाते हुए भी नजर आए। एजेंसी प्रबंधक बाबूराम वर्मा ने बताया कि 4 से 7 मार्च तक गैस की आपूर्ति न मिलने के कारण दो हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग हो गया था। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से लगातार आपूर्ति मिलने के कारण अब कोई दिक्कत नहीं है। इसी तरह, मुराइन टोला स्थित ललित गैस एजेंसी के बाहर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। प्रबंधक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को वितरण स्थल पर तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर में कम गैस होने का आरोप भी लगाया। उपभोक्ता राम देव गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह तक लाइन में लगने के बाद जब उन्हें सिलेंडर मिला और वे घर पहुंचे, तो उसमें लगभग 3 किलो गैस कम थी। उन्होंने यह भी बताया कि सिलेंडर अप्रैल माह में एक्सपायर होने वाला था। एक दुकानदार राम बाबू ने शिकायत की कि वह पिछले चार दिनों से अपने घर के लिए गैस सिलेंडर बुक करने के लिए मोबाइल से कॉल कर रहे हैं, लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से ऑनलाइन गैस बुक करने का सर्वर काम नहीं कर रहा है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में व्यापारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात:कमर्शियल सिलेंडर पर रोक हटाने और कालाबाजारी रोकने की मांग
    Next Article
    रामपुर में जुमे की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम:1250 मस्जिदों में नमाज, जिला 6 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment