Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में झोलाछाप की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा, कार्रवाई मांग; पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर में एक झोलाछाप महिला की लापरवाही से जच्चा और नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना थाना कैमरी के तीन पानी अड्डा इलाके की है। गांव जवाई जदीद निवासी ओमप्रकाश की 30 वर्षीय पत्नी शशिबाला गर्भवती थीं। गुरुवार सुबह करीब 7:45 बजे, ओमप्रकाश के बुलावे पर झोलाछाप महिला रहमत जहां उनके घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार को सुरक्षित प्रसव का आश्वासन दिया। मृतक के ससुर के अनुसार, झोलाछाप शशिबाला को पहले स्कूटी से आधे रास्ते तक ले गईं, फिर कार से अपनी दुकान और बाद में घर ले जाकर प्रसव कराया। प्रसव के दौरान पहले नवजात की मौत हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद शशिबाला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी महिला डॉक्टर मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के ससुर ने आरोप लगाया है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बहू शशिबाला और नवजात की जान गई। मृतक के पति ओमप्रकाश ने बताया कि पहले भी इसी झोलाछाप ने उनकी एक बेटी का प्रसव कराया था। जिससे उन्हें उस पर भरोसा था। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना से उनका भरोसा टूट गया है। वह पूरी तरह टूट चुके हैं। ओमप्रकाश के पहले से एक बेटा और एक बेटी है। थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैर इरादतन हत्या में गुजैनी पुलिस की फाइनल रिपोर्ट खारिज:कानपुर में राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हुई थी, दोबारा जांच के आदेश
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल प्रयागराज आएंगी:6:30 घंटे रहेंगी संगमनगरी में, छात्र-छात्राओं व बालिकाओं से करेंगी संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment