Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत:धान और गन्ना किसानों के चेहरे खिले, फसलों को फायदा

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर जिले में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। शाम करीब 5 बजे आसमान में काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवा चली और लगभग 5:30 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं धान, गन्ना और पशुओं के हरे चारे की फसलों को भी काफी फायदा हुआ। अचानक बदले मौसम के कारण कुछ ही देर में दिन में अंधेरा छा गया। स्थिति ऐसी हो गई कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दिन में ही अपनी गाड़ियों की लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। लगभग आधे घंटे तक हुई इस तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से उन किसानों को विशेष राहत मिली है, जो महंगे डीजल के सहारे पंपसेट चलाकर धान और गन्ने की फसलों की सिंचाई कर रहे थे। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश होने से सिंचाई का खर्च कम होगा और फसलों को पर्याप्त नमी भी मिल सकेगी। पशुओं के लिए हरे चारे की फसल को भी इस बारिश से लाभ पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि अगस्त के अंतिम दिनों तक यह उम्मीद थी कि इस बार अगस्त में पिछले वर्ष हुई बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है या उसके आसपास बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मानसून सक्रिय बना हुआ है और लगातार बारिश हो रही है, उससे उम्मीद है कि इस बार अगस्त में पिछले साल के बराबर बारिश दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि जिले में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को हुई बारिश ने भी किसानों को राहत दी थी। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता बनी रहने से आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम सुहाना हो गया है। लोगों ने उमस और गर्मी से राहत महसूस की है, जबकि किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गड्ढे में बैठकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया, 7 मंजिला इमारत के पिलर दरके; नेपाल बाढ़ में तीन लोग लापता
    Next Article
    बलरामपुर में आधार सुविधा का दावा बेअसर:यूआरसी के लिए आईं 2 मशीनें 2 साल से BSA कार्यालय में बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment