Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में कैंटीन चालक की गला रेतकर हत्या:भाई को दुकान पर बैठाकर निकला था, लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला; पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    2

    0

    रामपुर में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है, बाद में जांच में सामने आया कि उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है। मामला सैफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ा गेट गुलाबनगर का है। मृतक की पहचान नईम पुत्र मुरव्वत, निवासी मोहल्ला भूड़ा गेट गुलाबनगर के रूप में हुई है। उसका शव नदीम खान के ईंट भट्टे के पीछे प्लॉट्स में बने एक कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही थाना सैफनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक नईम क्षेत्र में चाय की कैंटीन चलाता था। उसका शव उस समय मिला जब कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और वह अंदर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। मृतक के भाई फहीम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने भाई नईम को कैंटीन पर छोड़कर गया था। इसके बाद किसी का फोन आने पर नईम घर से बाहर गया और फिर वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच बार-बार फोन करने पर भी उसका फोन स्विच ऑफ मिला। बाद में एक व्यक्ति के कहने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं एडिशनल एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिरसी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:हैदर क्लब टीम को मिली जीत, हैदर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता था
    Next Article
    दूध लेने जा रही मां-बेटी से मारपीट, VIDEO वायरल:बिजनौर में पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment