Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में खुले ट्रांसफार्मर के नंगे तार:हाफिज साहब मजार के पासहादसे का खतरा, अधिकारी ने दिया आश्वासन

    17 hours ago

    1

    0

    रामपुर में हाफिज साहब मजार के पास खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर और उसके नंगे तार बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है और हजारों लोगों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। खासकर उर्स के दौरान जब यहां भारी भीड़ उमड़ती है, तब जोखिम और अधिक बढ़ जाता है। नगर की मुख्य सड़क से सटे इस स्थान पर ट्रांसफार्मर खुले में रखा है और उसके तार भी नंगे हैं। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, जिससे राहगीरों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही स्थानीय निवासियों रईस, आदिल, फराज खान और यासीन के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। उर्स और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां भारी भीड़ जमा होती है, जिससे खतरा कई गुना बढ़ जाता है। राहगीरों सद्दाम हुसैन और अनवर का कहना है कि खुले तार लंबे समय से इसी असुरक्षित स्थिति में हैं और हर समय किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वार्ड सभासद से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष तक इस गंभीर समस्या को लेकर संवेदनशील नहीं हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वितीय ने आश्वासन दिया है कि ट्रांसफार्मर के खुले तारों को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। अब लोगों को संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए विभाग की त्वरित कार्रवाई का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराना स्टोर में लगी आग, 10 फीट तक लपटें निकलीं:सारा सामान जलकर राख, लखनऊ फायर ब्रिगेड ने आधा घंटा मशक्कत की
    Next Article
    बलिया एसपी ने 6 उपनिरीक्षकों का किया तबादला:बृजेश सिंह चितबड़ागांव थानाध्यक्ष नियुक्त, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment