Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में साइबर ठगी के 40 हजार रुपए वापस कराए:पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के सुझाव दिए

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की तत्परता से पीड़ित को राहत मिली है। सिविल लाइन थाना स्थित साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के 40 हजार रुपये उसके खाते में वापस कराए। सीआरपीएफ निवासी प्रशांत कुमार गुप्ता ने 9 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनकर उनसे यूपीआई के माध्यम से 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आरोपी के खाते की जानकारी जुटाई। तेजी से कार्रवाई करते हुए 11 अप्रैल को पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक (साइबर) अनुराग सिंह के निर्देशन में की गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बताया कि लोग अक्सर अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जैसे अनजान लिंक पर क्लिक करना, ओटीपी या बैंक डिटेल साझा करना, या बिना पुष्टि के पैसे ट्रांसफर कर देना। यही लापरवाही उन्हें ठगी का शिकार बना देती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। यदि कोई व्यक्ति परिचित बनकर पैसे मांगता है तो पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें। बैंक से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह, उपनिरीक्षक विमल किशोर और उनकी टीम की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ित को राहत दी, बल्कि लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट व्यापारियों को पुनर्स्थापित करें सरकार:पश्चिम यूपी संयुक्त व्यापार मंडल ने की बैठक, अन्य संगठनों पर साधा निशाना
    Next Article
    स्कूल चलो अभियान के तहत एस्ट्रो लैब का उद्घाटन:गाजीपुर में DM ने कहा, यह बच्चों के लिए विज्ञान का द्वार है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment