Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में साथी की हत्या के बाद अधिवक्ताओं का मार्च:कलेक्ट्रेट से अंबेडकर पार्क तक निकाला जुलूस; इंस्पेक्टर को हटाने और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अधिवक्ता फारुख हत्याकांड के विरोध में कानूनी बिरादरी सड़कों पर उतर आई। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य मार्ग होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने नारेबाजी करते हुए घटना पर आक्रोश जताया और न्याय की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सैकड़ों पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर व्यवस्था को नियंत्रित रखा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इंस्पेक्टर हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर को हटाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है। अधिवक्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की। 5 करोड़ मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग अधिवक्ता पांच करोड़ रुपये के मुआवजे, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और थाना सिविल लाइन को हटाने की मांग को लेकर धरने पर भी बैठे हैं। डीएम आवास के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर उनका धरना जारी है। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर ज्ञापन देने की मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल देगा ज्ञापन, तनावपूर्ण माहौल तय कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें उनकी सभी मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं। फारुख हत्याकांड के बाद से जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अधिवक्ता लगातार न्याय की मांग उठा रहे हैं और मामले में सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हिट एंड रन का CCTV:चौराहे पर 100 से ज्यादा की स्पीड में ओवरटेक किया कार, साथ में थी गर्लफ्रेंड
    Next Article
    वैन ने बाइक सवार दो साधुओं को टक्कर मारी टक्कर:सीतापुर में हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment