Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे:फर्जी वीजा-टिकट से युवक लंदन से डिपोर्ट, चार पर केस

    2 hours ago

    1

    0

    बिलासपुर में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आजाद ओवरसीज कंसल्टेंसी के संचालकों ने युवक को फर्जी ई-वीजा और टिकट दिए, जिसके कारण उसे लंदन एयरपोर्ट से डिपोर्ट कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना बिलासपुर क्षेत्र की है। गांव लाला नगला निवासी सुल्तान पुत्र तौफीक अहमद ने माटखेड़ा रोड स्थित आजाद ओवरसीज कंसल्टेंसी के संचालकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, कंसल्टेंसी के पार्टनर जगजीत सिंह चीमा, गुरपाल सिंह, साहब सिंह और शरीफ अहमद ने उसे स्टडी वीजा पर यूनाइटेड किंगडम भेजने का आश्वासन दिया था। सुल्तान ने बताया कि आरोपियों ने उसका विश्वास जीतने के लिए उसके नाम पर एक नया बैंक खाता खुलवाया और एक सिम कार्ड भी अपने पास रख लिया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में उससे कुल 14 लाख रुपये वसूले। पीड़ित के अनुसार, उसने 3.40 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर, 3.60 लाख और 3 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए, जबकि 4 लाख रुपये नकद कार्यालय में जमा किए। उसके पास नकद भुगतान की वीडियो फुटेज भी मौजूद है। आरोप है कि 30 सितंबर 2025 को आरोपियों ने सुल्तान को ई-वीजा और हवाई टिकट देकर यूके के लिए रवाना कर दिया। हालांकि, 2 अक्टूबर 2025 को लंदन एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां की अथॉरिटी ने दस्तावेजों की जांच की और वीजा तथा अन्य कागजात फर्जी पाए। इसके बाद सुल्तान को तत्काल दिल्ली डिपोर्ट कर दिया गया। भारत लौटने के बाद जब सुल्तान ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ जीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ललित सिंह करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन:ईरान पर कथित हमलों के विरोध में सौंपा ज्ञापन, अमेरिका-इजराइल संबंध समाप्त करने की मांग
    Next Article
    साध्वी जयमाला बिहार से विश्व शांति संदेश लेकर अयोध्या रवाना:राम मंदिर में प्रभु श्रीराम से करेंगी विश्व शांति की प्रार्थना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment