Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर मनिहारान सीट पर भाजपा की पहली पसंद विधायक देवेंद्र:सपा के विनोद तेजियान पसंदीदा उम्मीदवार, कांग्रेस के ओमपाल सिंह पसंद

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर जिले की रिजर्व सीट रामपुर मनिहारान से मौजूदा भाजपा विधायक देवेंद्र निम लोगों की पहली पसंद है। भास्कर के सर्वे में 50% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। यहां पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर सपा के विनोद तेजियान, तीसरे पर कांग्रेस से ओमपाल सिंह और बसपा से जगपाल पहली पसंद है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मौजूदा विधायक देवेंद्र निम हैं। उन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू को 11% लोगों ने पसंद किया है। तीसरे नंबर पर संजय सूर्या 6%, विजयपाल 6% और डॉ.किरणपाल जगरौली चौथे और पांचवें नंबर पर है। जबकि 16% में अन्य उम्मीदवार है। पार्टी के हिसाब से देखें तो भाजपा को 86%, सपा 10%, बसपा 3% और कांग्रेस को 1% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, सपा में पहली पसंद पूर्व मंत्री विनोद तेजियान हैं, जिन्हें 71% लोगों ने पसंद किया है। हालांकि ये प्रतिशत भाजपा विधायक देवेंद्र निम से अधिक है। जबकि सपा के ही नरेश गौतम को 18% लोगों ने पसंद किया है। 9% में कई उम्मीदवार है। कांग्रेस पार्टी की पहली पसंद ओमपाल सिंह हैं। इन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। पवन मौर्या को 25% और अरविंद पाली को 25% लोगों ने पसंद किया है। बसपा से जगपाल पहली पसंद बने हैं, जिन्हें 36% लोगों ने पसंद किया है। नरेश गौतम को 18% लोगों ने वोट किया है। जबकि 46% में कई उम्मीदवार है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत:लखनऊ में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई
    Next Article
    दूसरे दिन भी जारी है होमगार्ड परीक्षा:मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही परीक्षा,पहले दिन पहली पाली में 1555 और दूसरी पाली में 1572 ने छोड़ी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment