Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर से नवाब काजिम अली खां का शोक:आयतुल्लाह ख़ामेनेई की मौत पर इंसानियत को बड़ा नुकसान, नवाब काजिम अली ने जताया गहरा शोक

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमंत्री रहे नवाब परिवार से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नवेद मियां ने इसे बेहद अफसोसनाक घटना बताया और कहा कि यह केवल एक देश या समुदाय की क्षति नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत का नुकसान है। नवेद मियां ने कहा कि ख़ामेनेई सिर्फ ईरान के सुप्रीम लीडर नहीं थे, बल्कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए उम्मीद और हिम्मत की आवाज थे। उनका मानना था कि वे हर कमजोर, गरीब और मजलूम के हक की बात खुलकर करते थे। उन्होंने विशेष रूप से फिलिस्तीन मुद्दे पर उनकी मुखर भूमिका का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने इजरायल के हमलों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी। मिडल ईस्ट में हालात पर चिंता जताई नवेद मियां ने कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि मिडल ईस्ट में हालात किस दिशा में जा रहे हैं। उनका आरोप है कि अमेरिका और इजरायल की नीतियों ने क्षेत्र को जंग की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां बेहद चिंताजनक हैं और इससे वैश्विक शांति को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति स्थापना की अपील उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह इस तरह की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराए और शांति स्थापना के लिए ठोस कदम उठाए। नवेद मियां ने कहा कि दुनिया के हर इंसाफ पसंद इंसान को हिंसा और युद्ध के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। अंत में नवेद मियां ने कहा कि इतिहास ऐसे दौर को याद रखेगा और यह वक्त दुनिया के लिए सबक लेने का है, ताकि भविष्य में मानवता को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर BLO सुसाइड- परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार:प्रशासन पर वादे पूरे न करने का आरोप, विधायक जैकी पहुंचे मनाने
    Next Article
    हापुड़ में अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह:एकता और उत्साह का रंग छलका, पारंपरिक होली के रंगों में शुरू हुआ मिलन समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment