Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपथ पर निकली श्री जानकी जीवन सरकार की शोभायात्रा:मनमोहक रही महंत डॉ. ममता शास्त्री के संयोजन में निकली शोभायात्रा

    1 hour ago

    1

    0

    जानकीघाट स्थित दर्शन भवन मंदिर से श्री जानकी जीवन सरकार के 18वें प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकली। शनिवार को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ रामपथ पर निकली शोभायात्रा मनमोहक रही।यह महंत डॉ. ममता शास्त्री के संयोजन में निकली। सरयू की विधिवत आरती उतारी गई और चुनरी अर्पित की गई शोभायात्रा श्री राम पथ से गुजरते हुए पावन सरयू तट पहुंची, जहां मोक्षदायिनी मां सरयू की विधिवत आरती उतारी गई और चुनरी अर्पित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः दर्शन भवन आश्रम लौटी, जहां विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मनोहारी नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। डमरू वादन और मोर पंख धारण किए कलाकारों के मनोहारी नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाहर से आए श्रद्धालु भी आयोजन की भव्यता देख भावविभोर नजर आए।शाम के सत्र में श्री जानकी जीवन सरकार फूल बंगले में विराजमान हुए। इस अवसर पर फूलों की होली खेली गई और शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने भक्तिमय वातावरण को और भी सजीव बना दिया।22 फरवरी को प्रातः श्री नर्मदेश्वर भगवान शंकर के रुद्राभिषेक से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जानकी जीवन सरकार के दरबार में छप्पन भोग अर्पित होगा प्रातः 10 बजे श्री विश्वनाथ गौ सेवा दर्शन मंदिर में गौ माता का विशेष पूजन एवं आरती की जाएगी। इसके उपरांत 11 बजे ठाकुर श्री जानकी जीवन सरकार के दरबार में छप्पन भोग अर्पित कर जेवनार योजित होगा। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि यह समस्त आयोजन ब्रह्मलीन पूर्व सासंद ब्रह्मचारी महंत विश्वनाथ दास शास्त्री गुरुदेव के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम का समापन नर्मदेश्वर भगवान के पूजन और जेवनार गायन के साथ होगा। उन्होंने बताया कि मां सरयू की चुनरी जयपुर में विशेष रूप से तैयार करवाई गई है। रविवार को ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में शुकदेव दास, विजय कुमार, अशोक कुमार मिश्र (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट), राघवजी, अनन्या, वैदेही बाबू, शाश्वत बाबू सहित देश के विभिन्न प्रांतों से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित होकर उत्सव में सहभागिता कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों की बिजली रहेगी बाधित:लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    मेरठ में पीएम मोदी का दौरा, रूट डायवर्ट:दिल्ली-मेरठ मार्ग 12 घंटे बंद, वैकल्पिक रास्तों से करें यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment