Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामदेव बोले- गाय राष्ट्र माता ही नहीं, विश्व माता है:मेरठ में कहा- थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति; मोनालिसा की शादी मुझे क्या मतलब

    5 hours ago

    1

    0

    'राष्ट्र माता ही नहीं, गाय युगों-युगों से विश्व माता है। इस समय हम 21वीं सदी में हैं। इजराइल, ईरान और इराक एक-दूसरे के ऊपर बमबारी कर रहे हैं। निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे थर्ड वर्ल्ड वॉर की स्थिति बन गई है। इसका योग ही समाधान है।' यह बात मेरठ में बाबा रामदेव ने शनिवार को कही। रामदेव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक यहां चल रहे 4 दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल हुए। यह महोत्सव साकेत स्थित आईटीआई मैदान में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सनातन संस्कृति ने ही 'वसुधैव कुटुंबकम्' का संदेश पूरी दुनिया को दिया है। जिस योग को दुनिया भूल चुकी थी, उसे भारत वापस लेकर आया। अब पढ़िए बाबा रामदेव की बड़ी बातें.… मोनालिसा शादी करे, हमें क्या मतलब मोनालिसा शादी के सवाल पर भी बाबा रामदेव ने जवाब दिया। कहा- हम तो बाबाजी आदमी हैं। कोई ब्याह करे, कोई छोड़े, हमको क्या लेना है। खाड़ी देशों के हालात को लेकर रामदेव ने कहा- इजराइल और ईरान जिस तरह से एक दूसरे के ऊपर बमबारी कर रहे हैं। निर्दोष लोगों की हत्याएं हो रही हैं। एक तरह से थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति बन गई है। गैस, पेट्रोल को लेकर पैनिक बन गया है। खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ लोग फंसे हैं, जो वहां काम करते हैं। ये सभी के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए समाधान निकालना चाहिए। युद्ध किसी भी समस्या समाधान नहीं रामदेव ने कहा- युद्ध किसी भी समस्या समाधान नहीं है। खाड़ी देशों में जो हालात बने हुए हैं, ये बेहद चिंता का विषय है। मेरठ में इन दिनों सुधांशु महाराज आए हुए हैं। उनसे सनातन गुरु-शिष्य परंपरा की हमारी शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर बात होगी। गाय सिर्फ राष्ट्र माता नहीं, पूरे विश्व की माता इस समय हम 21वीं सदी में हैं। ऐसे में इस तरह से खून खराबा और लोगों की हत्याएं यह घोर अपराध है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर रामदेव ने कहा कि गाय सिर्फ राष्ट्र माता नहीं है, पूरे विश्व की माता है। गाय आधारित हमारी कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था थी। धर्म और जीवन व्यवस्था थी। ऐसे में सभी साधु-संत और सरकारों सभी को सकारात्मक दिशा में काम करना चाहिए। हर व्यक्ति गाय की सेवा में योगदान दें रामदेव ने कहा- हम समझते हैं कि गाय की उपयोगिता को लेकर देश भर में एक व्यापक स्तर पर जनआंदोलन चले कि उसकी उपयोगिता कैसे बढ़ाएं। हर व्यक्ति गाय की सेवा में योगदान दे। हम खुद भी एक लाख गायों का पालन करते हैं। शहरों में अभी चिंता का विषय है। गांवों में अभी वैकल्पिक व्यवस्था पूरी है। उन्होंने कहा कि लगता है कि देश अभी संभल जाएगा और युद्ध भी जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… ओवैसी बोले- सुनो संभल DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, इजराइली प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे संभल में CO कुलदीप कुमार का 'जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ' वाला बयान तूल पकड़ता जा रहा है। AIMIM नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा- ये मुल्क आपके बाप का नहीं। तुम इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जुबान बोल रहे हो। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    SI परीक्षा में सवाल- 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला'?:चार ऑप्शन में पंडित भी, लखनऊ में लड़कियों के उतरवाए पायल-बिछिया
    Next Article
    यूपी SI भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर विवाद:‘पंडित’ विकल्प दिए जाने पर आपत्ति, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment