Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SI भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर विवाद:‘पंडित’ विकल्प दिए जाने पर आपत्ति, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के विकल्पों को लेकर कुछ वर्गों ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। इस पूरे मामले पर ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी CM ने कहा- यदि किसी भी प्रश्न या विकल्प से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों या संदर्भों को किसी भी परीक्षा में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी CM ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है और प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- आज देश प्रदेश की गैर सनातनी सरकार किस तरीके से सनातन विचारधारा के पीछे पड़ी है। आज दरोगा भर्ती की परीक्षा में अवसरवादी का पर्यायवाची.. मैं एक विकल्प " पंडित" रखा गया.. सोचिए पेपर सेट करने वाला सनातन विचारधारा से नफरत करने वाला ही व्यक्ति होगा। पहले जानिए पूछा गया प्रश्न….. यूपीपीआरपीबी की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 14 मार्च को हुई परीक्षा के पहले दिन सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र के एक सेट में प्रश्न संख्या 31 को लेकर आपत्ति है। यह था सवाल प्रश्न में पूछा गया था - ‘अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे: विवाद “पंडित” शब्द को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने को लेकर खड़ा हुआ है। पूछे गए इस प्रश्न के बाद प्रदेशभर के ब्राह्मणों की सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये विरोध करना शुरू कर दिया है विकल्प पर जताई गई आपत्ति प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अन्य विकल्प किसी गुण या स्वभाव को दर्शाते हैं, जबकि “पंडित” शब्द किसी विशेष जाति या वर्ग के लोगों के लिए भी इस्तेमाल होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का विकल्प देना समाज में ब्राह्मणों के प्रति विद्वेष फैलाने जैसा है। उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज को जातीय मानसिकता के आधार पर टारगेट करना बेहद आपत्तिजनक है। कार्रवाई की मांग प्रशांत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज इस प्रश्न का घोर विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि “अवसर देखकर बदलने वाले” के लिए पंडित शब्द को विकल्प में रखना प्रश्नपत्र बनाने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। फिलहाल इस विवाद को लेकर भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- विकल्पों में पंडित रखना गलत वहीं अनुराग अग्रिहोत्री ने कहा- आज देश प्रदेश की गैर सनातनी सरकार किस तरीके से सनातन विचारधारा के पीछे पड़ी है। आज दरोगा भर्ती की परीक्षा में अवसरवादी का पर्यायवाची.. मैं एक विकल्प " पंडित" रखा गया.. सोचिए पेपर सेट करने वाला सनातन विचारधारा से नफरत करने वाला ही व्यक्ति होगा, जिसने प्रश्न के उत्तर के रूप में विकल्पों में पंडित रखा है। गैर सनातनी सरकार को "पंडित" शब्द की मर्यादा गिराने के लिए कितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। हमारा सनातनी समाज आपका जल्द ही अंत करने वाला है। भगवद्गीता के अध्याय 4, श्लोक 19 में श्रीकृष्ण कहते हैं कि जिस व्यक्ति के सभी कर्म कामना (स्वार्थ) और संकल्प (इच्छा) से रहित हैं और जिसने अपने कर्मों के फल को दिव्य ज्ञान की अग्नि में जला दिया है, वही वास्तव में ज्ञानी या पंडित है। ऐसे महापुरुष कर्म करते हुए भी निष्काम होते हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. यूपी दरोगा भर्ती में सवाल- ‌अवसरवादी कौन, ऑप्शन में पंडित: योगी से भाजपा प्रदेश मंत्री ने शिकायत की, लिखा- कमेटी पर एक्शन लें यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में 31 नंबर पर था। इसमें 'अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करने को कहा गया। इसके चार ऑप्शन में पहला- सदाचारी, दूसरा- पंडित, तीसरा- अवसरवादी और चौथा- निष्कपट लिखा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामदेव बोले- गाय राष्ट्र माता ही नहीं, विश्व माता है:मेरठ में कहा- थर्ड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति; मोनालिसा की शादी मुझे क्या मतलब
    Next Article
    फोटोग्राफर से मारपीट, कैमरा तोड़ा:बागपत में शादी समारोह के दौरान हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment