Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामादेवी से गोल-चौराहे तक 16 रेलवे-क्रासिंग लिखने पर छिड़ी बहस:कारिडोर की घोषणा के साथ नितिन गडकरी ने किया था ट्वीट, सांसद-विधायक घिरे

    1 hour ago

    1

    0

    शहर में रामादेवी से गोल चौराहे तक 10.160 किमी के रास्ते में 988.30 करोड़ से बनने वाले फोर लेन के एलिवेटेड कारिडोर की स्वीकृति के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ट्वीट करके घोषणा करने के बाद सांसद और विधायक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। नितिन गडकरी के ट्वीट में इस एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में रामादेवी से गोल चौराहे के बीच 16 रेलवे क्रासिंग की बात लिखी गई है। इस लाइन पर भी विवाद छिड़ गया है। इसके अलावा यूजर्स ने सांसद व विधायकों को कमेंट में जमकर तंज भी कसा है। विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कितने साल लगेंगे बनने में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पोस्ट पर लिखा कि कानपुर को जाम से मुक्ति और सुगम यातायात की बड़ी सौगात। विधानसभा अध्यक्ष की इस पोस्ट के बाद कमेंट में अतुल पांडेय नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि गोल चौराहे से रामादेवी के बीच 16 रेलवे क्रासिंग नहीं आती हैं। केंद्रीय नेतृत्व को आधी अधूरी जानकारी नहीं देनी चाहिए। साथ ही अजय कुमार नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि सांसद रमेश अवस्थी का प्रयास सफल हुआ। साथ ही लोग यह भी पूछ रहे हैं कि कितने साल लगेंगे बनने में, इसके अलावा कई अन्य कमेंट भी आए हैं। बिठूर विधायक ने लिखा बदनामपुर नहीं कानपुर बिठूर से भाजपा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा कानपुर को बदनामपुर रहे जाने पर प्रति उत्तर दिया। अभिजीत सिंह सांगा ने लिखा कि बदनामपुर नहीं कानपुर…कानपुर नगर को ऐतिहासिक सौगात। विधायक के पोस्ट पर विवेक कुमार नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि शुरु कब होगा चुनाव से पहले या बाद में अगर शुरु हुआ तो कब पूरा करेंगे या चुनाव के बाद। प्रस्थाना गुजराती नाम की एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ऐसी सौगात बचपन से सुन रहे हैं कि सिटी को मिली। इस समय सिटी के हाल बद से बदतर हैं। वहीं, आदित्य पांडेय नाम के एक यूजर ने विधायक की पोस्ट पर कमेंट किया कि सौगात मिलने और पूरी होने में फर्क है जनता बेवकूफ है लेकिन मूर्ख नहीं। वहीं, रितेश कुमार ने कमेंट किया कि देखते जाओ अभी कानपुर में 2027 तक क्या क्या घोषणाएं होती हैं। सांसद से पूछा रामादेवी से गोल चौराहे तक 16 रेलवे गेट कहां कानपुर लोकसभा से सांसद रमेश अवस्थी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि होंगे नेक इरादे तो पूरे होंगे वादे। साथ ही में एक पोस्टर को भी पोस्ट किया गया है, जिसमें सांसद व नितिन गडकरी आपस में वार्ता कर रहे हैं। इसी के साथ सांसद द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए नितिन गडकरी को लिखे गए तीन पत्रों को भी लगाया गया है। इसी पोस्ट पर विजय प्रकाश त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि रामादेवी से गोल चौराहे तक 16 रेलवे गेट कहां पर हैं ? वहीं, अभिषेक शुक्ला ने लिखा कि अब कितना भी विकास कार्य करवा लो। सवर्ण समाज विरोधी है आपकी पार्टी। अंत अब निश्नित है। यूजर बोला 2022 की घोषणा कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद रमेश अवस्थी को बधाई दी है। इस पोस्ट पर अतुल पांडेय ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह उद्घोषणा एक छलावा है। मानवेंद्र चंद्रभान सिंह सेंगर ने एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट का स्क्रीनशाट लगाते हुए लिखा कि यह योजना 2022 में भी लांच हुई थी। कारिडोर के रास्ते में महज चार रेलवे क्रासिंग रामादेवी से गोल चौराहे तक 10 किमी के रास्ते को पूरा करने जाम की वजह से एक घंटे से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन अगर इस पूरे रास्ते में रेलवे क्रासिंग की बात करें तो वह महज चार हैं। गोल चौराहे से रामादेवी की ओर चलने पर इंप्लायमेंट एक्सचेंज, कोकाकोला चौराहा, गुमटी नंबर 09 व जरीब चौकी में क्रासिंग पड़ती है। ऐसे में इस रास्ते में जाम का कारण बनने वाली रेलवे क्रासिंग महज चार हैं। इसके अलावा एक रेलवे क्रासिंग सीओडी के पास है, लेकिन उस पर पुल बन चुका है। इस पुल पर सालों से यातायात भी चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरमाला के दौरान दुल्हन को युवक ने मारी गोली, VIDEO:नकाब बांधकर शादी में आया, लड़कियों के बीच घुसकर फायरिंग; पिता बोले- एकतरफा प्यार था
    Next Article
    मिर्जापुर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले न्यूनतम वेतन सहित कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment