Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले न्यूनतम वेतन सहित कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सरकार पर अल्प वेतन में अधिक काम लेने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उन्हें 4जी मोबाइल देकर 5जी का काम ले रही है। उन्हें महीने में मात्र 3500 रुपये दिए जाते हैं, जबकि मूल काम के अलावा उनसे डेटा फिटिंग का भी काम लिया जाता है। दिन भर फील्ड में रहने के बावजूद उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है, जिससे घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। देखें, प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम वेतन लागू करने, नवीनतम मोबाइल फोन और उसके रिचार्ज की व्यवस्था देने, तथा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, आशा कार्यकर्ताओं ने ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित लागू करने की मांग की। उन्होंने ईपीएफ की वेतन सीमा 15000 रुपये से बढ़ाकर 30000 रुपये और ईएसआईसी की सीमा 21000 रुपये से बढ़ाकर 42000 रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग रखी। बोनस भुगतान अधिनियम 1964 के अंतर्गत पात्रता एवं गणना सीमा में वृद्धि करने तथा स्कीम वर्कर एवं ठेका श्रमिकों को स्थायी करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामादेवी से गोल-चौराहे तक 16 रेलवे-क्रासिंग लिखने पर छिड़ी बहस:कारिडोर की घोषणा के साथ नितिन गडकरी ने किया था ट्वीट, सांसद-विधायक घिरे
    Next Article
    विश्वविद्यालय में बसंतकालीन सब्जियों के उन्नत बीजों की बिक्री शुरू:पूर्वांचल से अयोध्या पहुंच रहे किसान, हजारों किसानों ने खरीदा बीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment