Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमज़ान से पहले मौलाना रजवी की देशवासियों से अपील:दिन में बंद रखें प्रतिष्ठान, सामाजिक सौहार्द और अनुशासन बनाए रखें

    19 hours ago

    1

    0

    बरेली। पवित्र रमज़ान माह के आगमन से पूर्व आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने देशवासियों को मुबारकबाद दी है। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक अनुशासन, आपसी सम्मान और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। प्रेस को जारी एक बयान में मौलाना रज़वी ने रमज़ान को आत्मशुद्धि, इबादत और संयम का महीना बताया। उन्होंने मुसलमानों से पूरे सम्मान के साथ 30 रोज़े मुकम्मल करने और इस्लामी शिक्षाओं पर अमल करने का आह्वान किया। दिन के समय प्रतिष्ठान बंद रखें मौलाना रज़वी ने मुस्लिम व्यापारियों से विशेष अपील की है। उन्होंने खाने-पीने और चाय का कारोबार करने वाले दुकानदारों से दिन के समय अपने प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा। इन प्रतिष्ठानों को इफ्तार के बाद से देर रात तक संचालित किया जा सकता है। उन्होंने तर्क दिया कि रमज़ान वर्ष में एक बार आता है, और दिन के समय खुले होटल रोज़े की पवित्रता को प्रभावित कर सकते हैं। मौलाना ने इस पवित्र महीने का सम्मान बनाए रखने को सभी की जिम्मेदारी बताया। मस्जिदों के इमामों को संबोधित करते हुए मौलाना ने लाउडस्पीकर के सीमित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल केवल सहरी खत्म होने का समय और नमाज़ की जानकारी देने तक ही सीमित रखा जाए। मौलाना ने बताया कि इस समय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अनावश्यक रूप से घंटों तक कैसेट या रिकॉर्डिंग चलाने से भी बचने की सलाह दी। मौलाना ने सरकार, नगर निगम और टाउन एरिया प्रशासन से भी अपील की। उन्होंने रमज़ान के दौरान साफ-सफाई, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रोज़ेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में मौसम बदला, आसमान में छाए बादल:किसानों को बारिश से फसल नुकसान की आशंका, ठंड का असर बढ़ा
    Next Article
    अमेठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित:भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने कहा- ये संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment