Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 1600 मीटर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप:आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा, जेई-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के राही विकास खंड स्थित बसाढ़ ग्राम सभा में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही 1600 मीटर लंबी सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण निर्माण स्थल पर जुट गए और मानकों की अनदेखी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बसाढ़ गांव में शिवेन्द्र सिंह के घर के पास से शुरू होकर नेशनल हाईवे स्थित विराट ढाबा तक बनाई जा रही इस सड़क को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क किसानों, स्कूली बच्चों और आम लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। घटिया सामग्री और कम मोटाई का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और सड़क की मोटाई व कंपैक्शन में मानकों का पालन नहीं किया गया। कई जगहों पर शुरुआती दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। एक ग्रामीण ने कहा, “सड़क बनाते समय सामग्री का सही अनुपात नहीं रखा गया। जेई साहब भी मौके पर नजर नहीं आए।” ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन, जांच की मांग ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर नारेबाजी करते हुए कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, ठेकेदार व जेई को हटाने और गुणवत्ता की पुनः जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानकहीन निर्माण जारी रहा तो वे काम रुकवा देंगे और उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संपर्क करने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। स्थानीय स्तर पर जेई और ठेकेदार के मौके से गायब रहने की भी बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि 1600 मीटर की सड़क के लिए भारी बजट दर्शाया गया है, जो संदेह पैदा करता है। अब ग्रामीण डीएम, एसपी और पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर जांच की मांग करने की तैयारी में हैं। फिलहाल ग्रामीण रोजाना निर्माण स्थल पर नजर रख रहे हैं और चेतावनी दे चुके हैं कि जल्द कार्रवाई न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अवैध मिट्टी खनन का आरोप:किसान ने एसएसपी से शिकायत की, अधिकारी बोले- नहीं हो रहा खनन
    Next Article
    प्रयागराज जोन की अंतरजनपदीय पुलिस प्रतियोगिता शुरू:एसपी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया, 47 किग्रा में अपूर्वा फर्स्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment