Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में पिकअप-ट्रक की टक्कर, दो गंभीर घायल:ट्रक लेकर फरार हुआ चालक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बहादुरगंज रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप और लोरी (ट्रक) के बीच भीषण टक्कर हो गई। टमाटर से लदी अनियंत्रित पिकअप ने सामने से आ रही लोरी को टक्कर मारी। यह पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। कैरेट में भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। हादसे में पिकअप चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय पीछे से आ रही एक कार के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। कार चालक ने तुरंत वाहन से उतरकर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेजी से वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे चालक और उसके साथी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में आशुतोष महाराज बोले- अविमुक्तेश्वरानंद का डिप्टी सीएम से कनेक्शन, CDR जांच की मांग
    Next Article
    बुलंदशहर में अवैध मिट्टी खनन का आरोप:किसान ने एसएसपी से शिकायत की, अधिकारी बोले- नहीं हो रहा खनन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment