Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ramgarh Steel Plant हादसे में मृत 3 इंजीनियरों के परिजनों को 31-31 लाख मुआवजा

    4 hours ago

    2

    0

    झारखंड के रामगढ़ जिले में एक इस्पात कारखाने में आग लगने से मारे गए तीन इंजीनियर के परिवारों को 31-31 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। यह मुआवजा पीड़ित परिवारों के विरोध-प्रदर्शन और प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।रामगढ़ के श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने बताया कि शनिवार देर रात हुए समझौते के तहत प्रबंधन ने प्रत्येक परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजे के रूप में और एक-एक लाख रुपये अंतिम संस्कार एवं अन्य रस्मों के खर्च के लिए दिये। समझौते पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंदन कुमार दास, स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। परिवारों ने प्रत्येक मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने, उचित मुआवजा देने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है।अधिकारियों ने बताया कि तीनों इंजीनियर संजीव कुमार केसरी (50), विनीत कुमार महतो (25) और अभिषेक पांडे (24) की शुक्रवार देर रात हेहल गांव में मां छिन्नमस्तिका इस्पात के ‘कैप्टिव पावर प्लांट’ में लगी आग में गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य कर्मचारी तरुण राजवर भी घायल हुआ है और उसका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhar Road Accident: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में 3 की मौत, बच्ची अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    Amazon की God Of War सीरीज में Kratos का मुख्य रोल निभाएंगे Dave Bautista

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment