Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रानी बनकर हापुड़ में रह रही थी बांग्लादेशी महिला:हापुड़ में SIR प्रक्रिया में सेंध लगाकर बना वोटर आईडी, मामला खुलते ही दंपती फरार

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में बांग्लादेश के नरायणगंज की रहने वाली महमूदा बेगम भारत में ‘रानी’ नाम से पिछले करीब चार वर्षों से मोहम्मद मशरूफ के साथ रह रही थी। दोनों ने 11 फरवरी 2021 को दिल्ली स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन में निकाह किया था। निकाह के बाद से ही वह गांव में निवास कर रही थी। ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर भी उसका नाम ‘रानी’ दर्ज किया गया था। इतना ही नहीं, एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की प्रक्रिया में कथित सेंध लगाकर महिला का वोटर आईडी कार्ड भी जारी कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद दंपती अपने तीन बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं और दंपती की तलाश जारी है। मामला गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला दौताई गांव में इंशाअल्लाह अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका बेटा मोहम्मद मशरूफ वर्ष 2020 में सऊदी अरब स्थित एक कंपनी में नौकरी करने गया था। उसी कंपनी में महमूदा बेगम भी कार्यरत थी। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। बातचीत बढ़ी, नजदीकियां हुईं और प्यार का रिश्ता विवाह में बदल गया। 11 फरवरी 2021 को दिल्ली स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन में दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के दस्तावेजों में दोनों ने अपना सही नाम और पता दर्ज कराया था। वर्ष 2022 में मशरूफ के पिता इंशाअल्लाह का इंतकाल हो गया। इसके बाद मशरूफ ने अपनी पत्नी का टूरिस्ट वीजा बनवाकर उसे भारत ले आया। उस समय महमूदा तीन माह की गर्भवती थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी महमूदा वापस नहीं गई। इसके बाद दंपती दौताई गांव में रहने लगे। यहां महमूदा ने अपना नाम बदलकर रानी रख लिया। इस दौरान उसके तीन बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। सरकारी प्रक्रिया में सेंधमारी, बना वोटर आईडी कार्ड मोहम्मद मशरूफ ने महमूदा उर्फ रानी के नाम से वोटर आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया। साक्ष्य के रूप में ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर महमूदा बेगम का नाम रानी दर्शाते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया गया। बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितता कर महमूदा का वोटर आईडी कार्ड भी जारी कर दिया गया। यह जानकारी मशरूफ ने अपने कुछ परिचितों को दी, जिसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंच गया। प्रधान बोले- फर्जी पत्र तैयार कर प्रसारित किया ग्राम प्रधान के नाम से जारी लेटरपैड सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि बिना पर्याप्त साक्ष्य या पहचान सत्यापन के ऐसा पत्र किस आधार पर जारी किया गया। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने कोई पत्र जारी नहीं किया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का फर्जी पत्र तैयार कर प्रसारित किया है। इस संबंध में वह थाने में तहरीर देने की बात कह रहे हैं। पुलिस कर रही बहुस्तरीय जांच पुलिस द्वारा पासपोर्ट, वीजा, निवास अनुमति सहित अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंधित लोग देश के भीतर किसी अन्य स्थान पर गए हैं या विदेश रवाना हुए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं पहचान छिपाकर या गलत जानकारी देकर दस्तावेज तो नहीं बनवाए गए। थाना गढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी है और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। ………… ये खबर भी पढ़ें… महिला सिपाही कार में बेटे के साथ जिंदा जली:पति चिल्लाता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया, रामपुर में डंपर से टक्कर के बाद आग लगी यूपी के रामपुर में 23 साल की महिला सिपाही और उसके 2 साल के बेटे की कार में जलकर मौत हो गई। पति और देवर झुलस गए। महिला परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से रामपुर से नैनीताल घूमने गई थी। लौटते वक्त कार की बेकाबू डंपर से टक्कर हो गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में आगे बैठे देवर और पति किसी तरह गेट खोलकर बाहर निकल गए। जबकि टक्कर के बाद गेट लॉक होने की वजह से महिला सिपाही बाहर नहीं निकल पाई। पति चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री ने जिले में विकास कार्य देखे:गांव वालों से बात करके फीडबैक लिया, बुजुर्ग ने राशन कार्ड न बनने की जानकारी दी
    Next Article
    मैनपुरी अस्पताल में वार्ड बॉय से अभद्रता का आरोप:स्टाफ ने कोतवाली पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment