Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री ने जिले में विकास कार्य देखे:गांव वालों से बात करके फीडबैक लिया, बुजुर्ग ने राशन कार्ड न बनने की जानकारी दी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के खाद एवं रसद और नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री और प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। उन्होंने विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना पेण्डारा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी मजरों में नल कनेक्शन की स्थिति तथा निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति की जानकारी ली। उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल उपलब्धता के संबंध में फीडबैक भी लिया। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सेंदेश दिया निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग ग्रामीण द्वारा राशन कार्ड न बनने की जानकारी देने पर मंत्री ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सीएचसी सिंहपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, दवा वितरण कक्ष, वैक्सीन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, एमएनसीयू वार्ड तथा ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली प्रभारी मंत्री ने कंपोजिट विद्यालय एवं बीआरसी सिंहपुर का निरीक्षण करते हुए बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बायोगैस प्लांट एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का भी निरीक्षण किया। डीपीआरओ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत खारा का समस्त कचरा प्रोसेस कर जैविक खाद तैयार की जाती है। गौशाला से प्राप्त गोबर व गोमूत्र से बायोगैस के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन किया जाता है, जिससे आटा चक्की व अन्य उपकरण संचालित किए जाते हैं। प्रभारी मंत्री ने इस अभिनव पहल की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान, उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ए.के. राव, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक:पार्षद अपने वार्ड की समस्याएं उठाएंगे, बजट पर भी होगी चर्चा
    Next Article
    रानी बनकर हापुड़ में रह रही थी बांग्लादेशी महिला:हापुड़ में SIR प्रक्रिया में सेंध लगाकर बना वोटर आईडी, मामला खुलते ही दंपती फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment