Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रणवीर सिंह को फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन ने बैन किया:फिल्म इंडस्ट्री को उनके साथ काम ना करने की हिदायत; डॉन-3 छोड़ने पर फरहान ने शिकायत की

    8 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पर 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) ने बैन लगा दिया है। यह फैसला सोमवार शाम को फिल्म 'डॉन 3' को लेकर फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर के साथ हुए विवाद के बाद लिया गया। दरअसल, रणवीर सिंह के अचानक इस फिल्म से बाहर होने के बाद फरहान ने वर्कर्स एसोसिएशन (FWICE) से इसकी शिकायत की थी। फरहान का कहना है कि फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया था, इसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। इससे फिल्म मेकर्स को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। FWICE ने मामले में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग निर्देश) जारी कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी रणवीर के साथ काम न करे। रणवीर को भेजे गए थे तीन रिमाइंडर FWICE ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए रणवीर सिंह को खुद पेश होने के लिए कहा था ताकि उनका पक्ष भी समझा जा सके। फेडरेशन ने उन्हें 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई 2026 को लगातार तीन रिमाइंडर भेजे। इसके बाद रणवीर सिंह की तरफ से जवाब आया कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए FWICE सही मंच नहीं है। एक्टर के मुताबिक, यह पूरा मामला कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों से जुड़ा है और इसके लिए उचित कानूनी मंच या कोर्ट का रुख करना होगा। क्या है डॉन 3 का पूरा विवाद? डॉन 3 कास्टिंग विवाद पर आज करीब 5 बजे मुंबई में फेडरेशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवाद पर हुए आधिकारिक फैसले की जानकारी दी गई। दरअसल फरहान अख्तर ने साल 2023 में फिल्म डॉन 3 की घोषणा, एक्टर रणवीर सिंह के साथ की थी। 1978 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन और शाहरुख स्टारर डॉन (2006) के बाद ये डॉन फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अनाउंसमेंट के समय कियारा आडवाणी को फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन प्रेग्नेंसी और मेटरनिटी ब्रेक के चलते कियारा ने फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद कृति सेनन को कास्ट करने की खबरें रहीं। ये फिल्म फरहान अख्तर, होम प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना रहे थे। डॉन 3 को जारी रखने लिए फरहान ने अपनी दूसरी फिल्म जी ले जरा पोस्टपोन कर दी। फिल्म डिले होने पर रणवीर सिंह धुरंधर में व्यस्त हो गए। रिपोर्ट्स थीं कि 2025 में डॉन 3 की शूटिंग शुरू होगी, लेकिन फिर अचानक रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। मेकर्स का आरोप है कि रणवीर स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप कर रहे थे। वो गाली-गलौज और हिंसक सीन की मांग कर रहे थे, लेकिन मेकर्स इस पर राजी नहीं हुए। मिड डे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी है और वो जल्द ही फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी लौटा देंगे। जबकि मेकर्स पहले ही प्री-प्रोडक्शन, डिले और री-वर्क के चलते फिल्म पर खर्च कर चुके थे। इस पर फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत कर 45 करोड़ हर्जाने की मांग की। उनका कहना था कि प्री-प्रोडक्शन, शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के चलते उनका भारी नुकसान हुआ है। तब आमिर खान ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। प्रोड्यूसर गिल्ड ने दोनों पक्षों को सुलह का समय भी दिया, लेकिन हल तब भी नहीं निकला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया:महिला क्रिकेट की वर्ल्ड चैंपियन हरमनप्रीत को पद्मश्री मिला, राष्ट्रपति भवन में सेरेमनी
    Next Article
    अमृतसर में कपिल शर्मा के घर पर फायरिंग का दावा:2 राउंड फायरिंग की, पुलिस का इनकार; कनाडा में कैफे पर भी चल चुकी गोलियां

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment