Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रानीगंज से सपा विधायक वर्मा को 86% जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिवाकांत ओझा, बसपा से राम शिरोमण; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    10 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक आरके वर्मा को जनता ने आगामी चुनाव के लिए पसंद नहीं किया है। भास्कर द्वारा कराए गए एक सर्वे में 86% जनता ने स्पष्ट मत दिया है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। यह सर्वे क्षेत्र में मतदाताओं की राय जानने के लिए किया गया था। पार्टीवार सर्वे के अनुसार, रानीगंज सीट पर पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहली पसंद बनकर उभरी है। इसके बाद समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तीसरा स्थान मिला है। समाजवादी पार्टी के भीतर उम्मीदवारों की पसंद की बात करें तो, विधायक आरके वर्मा को 29 % लोगों ने पहली पसंद बताया है। वहीं, आशुतोष पांडेय को 17%, शकील अहमद को 12%, संतोष यादव को 11% जबकि अन्य को 25% लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा को 45% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। इसके अलावा, पूर्व विधायक अभय प्रताप सिंह उर्फ धीरज ओझा को 34% और आत्म प्रकाश मिश्रा को 5% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में राम शिरोमणि को 44% लोगों ने पसंद किया है। जितेंन्द्र मिश्रा को 25% जबकि अजय यादव को 16% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नयागंज ज्वैलर्स शॉप में 1.5 लाख की चोरी का खुलासा:अंगूठी देखने आया युवक जेवर लेकर फरार, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने पहुंचा; गिरफ्तार
    Next Article
    बहन की शादी का निमंत्रण-कार्ड बांटने निकले भाई की मौत:गोरखपुर में नीलगाय से बाइक टकराईं; इकलौते बेटे का भी उसी दिन मुंडन संस्कार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment