Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुनझुन में विद्यार्थियों ने कथक, गायन और वादन पेश किया:राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में बिरजू महाराज कथक संस्थान का वार्षिक कार्यक्रम

    4 hours ago

    3

    0

    घुंघरुओं की थाप, तबले की संगत और शास्त्रीय सुरों के बीच मंगलवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भारतीय शास्त्रीय कला की छटा बिखरी। मौका था बिरजू महाराज कथक संस्थान के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रुनझुन’ का। इसमें विद्यार्थियों ने कथक नृत्य, शास्त्रीय गायन और वादन की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खास बात यह रही कि अनुभवी विद्यार्थियों के साथ नवप्रवेशी कलाकारों ने भी पहली बार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) ए.के. मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर और उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वंदना से शुरू हुआ सांस्कृतिक सफर मीना वर्मा के निर्देशन में गायन के विद्यार्थियों ने वंदना और पंचाक्षर स्तोत्र ‘नागेंद्र हाराय’ की प्रस्तुति दी। इसके बाद श्रीकृष्ण कुमार मौर्य के निर्देशन में विद्यार्थियों ने राग तोड़ी की बंदिश ‘भीनी-भीनी भोर आई’ और द्रुत लय में तराना प्रस्तुत किया। आनंद दीक्षित के निर्देशन में तबला और हारमोनियम के विद्यार्थियों ने ‘स्वर एवं ताल संगम’ पेश किया। इसमें राग यमन, तबले की पारंपरिक बंदिशों और देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ की सामूहिक प्रस्तुति ने समां बांधा। नटराज स्वरूप में दिखे शिव कथक प्रस्तुतियों में हुमा साहू के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ‘जागिए गोपाल लाल’, ‘बरसन लागी रे बदरिया’, राग मियां मल्हार की बंदिश और ठुमरी पर भावपूर्ण नृत्य किया। वहीं डॉ. उपासना दीक्षित के निर्देशन में ध्रुपद रचना ‘डमरू हर कर बाजे’ के जरिए भगवान शिव के नटराज स्वरूप को नृत्यांजलि अर्पित की गई। राग दरबारी कान्हड़ा में तीनताल पर आधारित तराने में विद्यार्थियों ने तत्कार, तोड़े-टुकड़े और लयकारी के जरिए कथक की पारंपरिक शुद्ध नृत्य शैली दिखाई। कार्यक्रम का समापन नृत्य जुगलबंदी से हुआ। तबले पर आनंद दीक्षित और नीतीश भारती ने संगत की, जबकि हारमोनियम पर श्रीकृष्ण कुमार मौर्य ने सहयोग दिया। मंच संचालन सुस्मित त्रिपाठी ने किया। अंत में संस्थान के अभिरुचि पाठ्यक्रम के करीब 124 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में एलिवेटेड रोड 20 दिन में खुलेगी:बंद लेन पर चल रहा मरम्मत का काम, टूटे हिस्से के पूरे पैनल को जा रहा बदला
    Next Article
    नोएडा में निवेश के नाम पर 12.45 लाख की ठगी:50 बार में कराए ट्रांसफर, फर्जी प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग को दिखाते रहे नकली मुनाफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment