Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोनाल्डो ने कोच पर वादा तोड़ने का आरोप लगाया:नेशनल कैंप छोड़ने पर माफी मांगी, कहा- संन्यास नहीं ले रहा; जानिए पूरा विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल कैंप से अचानक जाने पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कैंप छोड़ने के लिए टीम मेंट्स और फैंस से माफी मांगी। 41 साल रोनाल्डो ने कहा कि पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन जो भी सजा देगा, वह उसे स्वीकार करेंगे। इसके बाद वे पुर्तगाल की टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपने रिटायरमेंट की खबरों को भी खारिज किया। दरअसल, रोनाल्डो और पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मैनेजर जॉर्ज जीसस के बीच अनबन है। इसकी शुरुआत UEFA नेशंस लीग में नॉर्वे के खिलाफ मैच से हुई। जब मैनेजर ने रोनाल्डो को वार्मअप करने के बाद मैदान पर नहीं उतारा। नॉर्वे के खिलाफ मौका नहीं मिलने से बढ़ा विवाद मैच के बाद रोनाल्डो निराश होकर कुछ देर बेंच पर बैठे रहे। जॉर्ज जीसस ने उनके नहीं खेलने की वजह रणनीतिक फैसला बताई। इससे दोनों के बीच बढ़ता तनाव और गहरा गया। रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस पहले सऊदी क्लब अल नासर में साथ काम कर चुके हैं। जॉर्ज जीसस उस समय क्लब के मैनेजर थे, जब रोनाल्डो अल नासर की ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। रोनाल्डो ने इंस्टा पोस्ट में कैंप छोड़ने की वजह बताई, लिखा- कोच ने 2 बार वादा तोड़ा रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मैंने हाफ टाइम से वार्मअप किया, मिनट बीतते देखे और मुझे नहीं बुलाया गया।’ उन्होंने कहा, ‘मैनेजर ने मुझसे किया वादा तोड़ दिया था।’ इसके बाद रोनाल्डो और जॉर्ज जीसस के बीच बैठक हुई। इसमें सऊदी प्रो लीग क्लब के स्पोर्टिंग डायरेक्टर सिमाओ कूटिन्हो भी शामिल थे। रोनाल्डो के मुताबिक, बैठक में सहमति बनी थी कि जॉर्ज जीसस सार्वजनिक रूप से स्थिति साफ करेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। कोच से माफी मांगने को नहीं कहा- रोनाल्डो रोनाल्डो ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने जॉर्ज जीसस से माफी मांगने को नहीं कहा था। हालांकि, उन्हें लगा कि कोच की बाद की टिप्पणियां बंद कमरे में हुई बातचीत से मेल नहीं खाती थीं। रोनाल्डो ने कहा, ‘यह दूसरी बार था, जब उन्होंने मुझसे किया वादा तोड़ा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने आगे के किसी और टूटे वादे का इंतजार किए बिना ट्रेनिंग कैंप छोड़ने का फैसला किया।’ हालांकि, जॉर्ज जीसस ने 5 अक्टूबर को रोनाल्डो के साथ ऐसी किसी सहमति से इनकार किया। उन्होंने रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम में वापसी का रास्ता खुला रखा। नेशनल टीम के लिए उपलब्ध रहने की बात कही रोनाल्डो ने कहा, ‘मैं फिट हूं और अपने क्लब के लिए खेल रहा हूं, गोल भी कर रहा हूं, तो मुझ पर लगने वाले संभावित प्रतिबंध के बाद मैं उपलब्ध रहूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘आज तक की तरह मैं अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए मुकाबला करने और जीतने के लिए उपलब्ध रहूंगा।’ विदाई मैच की अटकलों पर भी बोले पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के विदाई मैच को लेकर चल रही अटकलों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने विदाई मैचों को लेकर काफी बातें सुनी हैं। कहा जा रहा है कि मुझे सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए।’ पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने साफ किया कि उनका ध्यान सिर्फ विदाई लेने पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए मुकाबला करने पर है। ----------------------------------------------- इंटरनेशनल फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेसी ने विदाई मैच में 1 गोल, 2 असिस्ट किए, आंखों में आंसू थे, साथी खिलाड़ी भी भावुक लियोनेल मेसी ने मंगलवार रात को अर्जेंटीना के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलकर फुटबॉल से विदाई ली। 39 साल के मेसी ने बुधवार को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मोनुमेंटल में बेनिन के खिलाफ फ्रेंडली मैच में टीम की कप्तानी की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BCCI ने टीम इंडिया का सिलेक्शन प्रोसेस बदला:लक्ष्मण हर मीटिंग में शामिल होंगे, इंजरी-रिहैब की जानकारी तुरंत देंगे, इससे कम्युनिकेशन गैप दूर होगा
    Next Article
    नमन धीर ने डेब्यू में ही किया बड़ा धमाका, टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment