Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप के बाद बच्ची की हत्या, शव रखकर प्रदर्शन:कानपुर में पुलिस ने परिवार से बॉडी छीनी, अंतिम संस्कार की कोशिश; परिवार से झड़प

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार सुबह बच्ची का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब 5 घंटे तक पुलिस अफसर और भाजपा के नेता परिवार को मनाते रहे। परिवार राजी नहीं हुआ। आरोप है कि पुलिस जबरन बॉडी उठाकर अंतिम संस्कार कराने ले जाने लगी। इसके बाद बच्ची के मां-पिता और गांव वालों ने शव पुलिस से छीन लिया। इस दौरान पुलिस, परिवार और ग्रामीणों में झड़प भी हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के बाद न्यूड शव को खेत में गढ्ढा खोदकर दफना दिया। बच्ची के गले, चेहरे, सीने, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में 10 से अधिक चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के कई निशान थे। हालांकि, दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। फिलहाल पिता की एप्लिकेशन के आधार पर पड़ोसी 3 सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 2 तस्वीरें देखिए- पीड़ित परिवार की प्रमुख मांगे जानिए मंगलवार को 3 घंटे तक चला पोस्टमार्टम सीएचसी ककवन की डॉक्टर दिव्या रानी, शिवराजपुर सीएचसी के डॉ. विनोद कुमार और कांशीराम हॉस्पिटल में तैनात डॉ. सुमित कुमार मिश्रा के पैनल ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बच्ची का पोस्टमॉर्टम शुरू किया। मंगलवार शाम करीब 6.15 तक पोस्टमॉर्टम खत्म हुआ। 5 घंटे से ज्यादा पुलिस अफसरों ने समझाया बुधवार सुबह भाजपा के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान समेत जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी, पासवान समाज मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। पांच घंटे से ज्यादा घाटमपुर एसीपी समेत जनप्रतिनिधि परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाना शुरू किया, लेकिन परिजन नहीं माने। लगभग 5 घंटे बाद भी शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर नहीं गए। SDM ने मदद का आश्वासन दिया परिजनों ने SDM को जिलाधिकारी के नाम लिखित पत्र देकर मांग की है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए। इसके साथ आरोपी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए। सुरक्षा के लिहाज से परिवार को शास्त्र लाइसेंस दिलाया जाए। SDM अनुभव सिंह ने परिजनों की सभी मांगे कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी हैं। उन्होंने बताया कि परिजनो को जल्द आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी। अब सिलसिलेवार पूरा मामला जानिए… सोमवार शाम को लापता हुई बच्ची, रातभर तलाशते रहे परिजन बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी थी। 5वीं में पढ़ती थी। बच्ची बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने के लिए गई थी। बड़ी बहन बकरी का बच्चा छोड़ने घर आ गई थी। लगभग दो घंटे बाद जब वह खेत पर पहुंची तो उसकी बहन लापता थी। उसने आवाज लगाई, जब वह नहीं मिली तो घर आकर हमें बताया। हमने परिवार और आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की, जब कुछ पता नहीं चला तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने ग्रामीणों के साथ गांव और आसपास खेतों में बच्ची की खोजबीन शुरू की। देर रात तक बच्ची नहीं मिली। रात लगभग 2 बजे पुलिस लौट गई। सुबह खेत में मिट्‌टी खुदी देखी तो शक हुआ युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए तो एक जगह खोदी हुई मिट्‌टी दिखी। मिट्‌टी में नमी देखकर शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश देखी। लाश न्यूड थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था युवक ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी। प्राइवेट पार्ट में खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। परिवार और गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लाश की हालत देखकर पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। चादर से मौके की घेराबंदी की। फिर लाश को बाहर निकाला। कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने घेरा, बच्ची का शव पैदल लेकर भागी पुलिस जब बिधनू पुलिस बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी तो गांव वाले भड़क गए। आरोपी को तत्काल सजा दिलाने की मांग करने लगे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान पुलिसकर्मी मासूम का शव लेकर भागते नजर आए। पुलिस जीप में बैठ रहे एक-दो पुलिसकर्मी गिर गए। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। फिर पुलिस पैदल ही शव लेकर भागी। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं ले जाने देंगे। हमें तुरंत न्याय चाहिए। आरोपी को फांसी दी जाए। आरोपियों से बच्ची के परिवार का चल रहा जमीन विवाद बच्ची के पिता ने बताया- आरोपियों के पिता से मेरा एक बीघा जमीन को लेकर करीब 3 साल से विवाद चल रहा है। मेरी गांव के मेनरोड पर करीब 30 लाख की एक बीघा जमीन है, जिसे बेचने का आरोपी लंबे समय से दबाव बना रहे है। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमें में धाराएं बढ़ाएं जाएंगी। मृतका के लापता होने के बाद आरोपियों के घर की भी तलाशी ली गई थी। कई अहम सबूत मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर विपिन टाडा ने 5 टीमें गठित की हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते: बनारस में युवकों ने DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए कार्रवाई हुई काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा है कि क्या गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते? डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई। उनका इशारा रिश्वत की तरफ था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, महिला का सिर धड़ से अलग
    Next Article
    शिल्पा शेट्टी का 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर डांस...VIDEO:कानपुर में बोलीं- महिलाओं के जीवन में मुश्किलें आती रहती हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment