Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेप के विरोध में की गई थी मां-बेटे की हत्या:डंडे से पीटकर गला घोंटा था, लखनऊ पुलिस को मिले अहम सबूत

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में महिला और उसके नेत्रहीन बेटे की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच में आया है कि रेप के विरोध में दोनों की हत्या की गई है। वारदात को परिचितों ने अंजाम दिया है। हालांकि, पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस की 5 टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अब तक 100 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले गए हैं। 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संदिग्ध पड़ोसी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों शवों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। उससे पता चला है कि महिला की गला कसकर और बेटे की गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के गले और पीठ पर भी चोट के निशान मिले हैं। पहले जानिए घटनाक्रम… मोहनलालगंज के सिसेंडी में 48 साल की महिला अपने 18 साल के नेत्रहीन बेटे के साथ रहती थी। उसके पहले पति की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने सिसेंडी के रहने वाले युवक से निकाह किया था। कुछ साल पहले उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई। इसके बाद से महिला घर के पास ही परचून की दुकान चलाकर नेत्रहीन बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। 9 मार्च की करीब रात 10 बजे घर में ही मां-बेटी की हत्या हो गई। घटना स्थल पर नेत्रहीन लड़के का शव हौदे के पानी में पड़ा मिला। महिला की लाश कमरे में मिली। दोनों के गले में कपड़ा बंधा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की। अब पढ़िए पुलिस की अब तक की कार्रवाई… रेप की आशंका में बनाई गई स्लाइड पुलिस ने बताया मंगलवार शाम फोरेंसिक विशेषज्ञों और महिला डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। रेप की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी तैयार की गई। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों व मृतक महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ की। डीसीपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की गई हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि घर के आसपास और मुख्य मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई है। मृतक महिला के घर के पास लगे एक कैमरे में घटना के समय लोगों की लगातार आवाजाही दिखाई दे रही है, जबकि पास के एक मकान में लगा कैमरा खराब मिला। नशे में परेशान करने वाले से पूछताछ मृतक महिला के घर के पास एक सीमेंट-सरिया की दुकान है, जहां बिहार का रहने वाला एक मजदूर काम करता है। मृतक महिला की बहन ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर नशे में उनकी बहन पर अश्लील टिप्पणियां करता था। उन्हें परेशान भी करता था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुकान पर पान मसाला लेने आने वाले नशेड़ियों को भी हिरासत में लिया गया है। फाग कार्यक्रम में शामिल कई लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घर के बगल में बने सचिवालय में 9 मार्च की सुबह सीतापुर जिले से आए 6 मजदूर भी ठहरे थे, जो कस्बे में सड़क किनारे नाली निर्माण का काम कर रहे हैं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। सीसीटीवी में बाजार से सामान लाते दिखी महिला पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में 9 मार्च की शाम 7:26 बजे महिला बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर जाती दिखाई दी है। रिश्तेदारों से उसकी 9 मार्च को आखिरी बार करीब रात साढ़े सात बजे बातचीत हुई थी। जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। फोरेंसिक टीम को कमरे की दीवार पर पान मसाला थूका हुआ मिला। जिसका सैंपल लिया गया है। आशंका है कि हत्यारों में से कोई पान मसाला खाता था। महिला को 10 मार्च को रोजा रखना था। इसके लिए सहरी लाई थी। वह कमरे में मिला है। नेत्रहीन बेटे को पीटने के बाद मार डाला जांच में सामने आया कि हत्यारों ने पहले नेत्रहीन युवक की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पानी से भरे हौद में डुबो दिया गया। उसका लोवर नीचे उतरा हुआ था। उसके कूल्हों पर डंडे से मारने के कई निशान मिले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में 70 वर्षीय बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या:खेत में सोते समय वारदात, 6 बीघा जमीन विवाद की आशंका
    Next Article
    अलीगढ़ में गोकशी पर आक्रोश:बन्नादेवी के ITI रोड पर गर्दन कटा गोवंश मिलने पर करणी सेना ने की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment