Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 70 वर्षीय बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या:खेत में सोते समय वारदात, 6 बीघा जमीन विवाद की आशंका

    11 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में खेत पर सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग रामपाल सिंह की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद नया गांव थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक रामपाल सिंह के भतीजे अतर सिंह ने बताया कि सुबह उनके साझेदार ने उन्हें घटना की सूचना दी। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां आसपास के लोग भी जमा हो गए थे। जानकारी के अनुसार, रामपाल सिंह की एक बेटी थी। जिसकी शादी हो चुकी थी और बाद में ससुराल में उसकी मृत्यु हो गई थी। बुजुर्ग अकेले रहते थे। उनके हिस्से में छह बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने अपने बड़े भाई गेंदालाल के नाम कर दिया था। वह अपने बड़े भाई के साथ ही रहते थे। मामले की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर हमला कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में रसोई गैस की किल्लत:लोग 4 दिन से लाइन में लगे, पूरे दिन इंतजार के बाद स्टॉक खत्म का बोर्ड
    Next Article
    रेप के विरोध में की गई थी मां-बेटे की हत्या:डंडे से पीटकर गला घोंटा था, लखनऊ पुलिस को मिले अहम सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment