Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैपिडो राइडर बोला- काटकर फेंक दूंगा:गोरखपुर में वाराणसी के युवक को धमकाया; नाम देखकर राइड कैंसिल की थी

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में राइड कैंसिल करने पर राइडर ने एक व्यक्ति को कॉल कर काटकर फेंकने की धमकी दी। कहा- “राइड कैंसिल क्यों की, आपको काटकर फेंक दूंगा।” युवक का आरोप है कि राइड कैंसिल करने के बाद राइडर ने उसे 22 बार कॉल किया और गाली-गलौज की। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे का यह मामला शहर के रामगढ़ताल क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता की पहचान वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा के रूप में हुई है। वह इस्कॉन मंदिर से जुड़े हुए हैं। दरअसल, हेमंत ने गोरखनाथ मंदिर में रामकथा सुनने जाने के लिए राइड बुक की थी। बुकिंग में ड्राइवर का नाम जहुर अहमद देखकर उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद राइडर ने उन्हें फोन कर धमकी दी। हेमंत ने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, राइडर या रैपिडो की ओर से पक्ष नहीं मिल सका है। गोरखनाथ मंदिर में रामकथा सुनने पहुंचे थे हेमंत हेमंत मिश्रा ने बताया कि वह धार्मिक गतिविधियों के सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं। उन्हें गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की जानकारी मिली थी। इसलिए रविवार शाम करीब 8 बजे गोरखपुर पहुंचे और रात में होटल में ठहरे। सोमवार सुबह कथा सुनने के बाद रामगढ़ताल जाने के लिए रैपिडो से राइड बुक की। हेमंत के मुताबिक, बुकिंग में ड्राइवर का नाम जहुर अहमद देखकर उन्होंने खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया। करीब एक मिनट बाद उन्होंने राइड कैंसिल कर दी। इसके बाद राइडर ने फोन कर गाली-गलौज की और मारने-काटने की धमकी देने लगा। X पोस्ट के बाद पुलिस ने किया संपर्क हेमंत ने बताया कि धमकी भरी कॉल आने के बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी। पोस्ट पर गोरखपुर पुलिस ने उनसे मोबाइल नंबर मैसेज करने को कहा। उन्होंने पुलिस को नंबर भेज दिया। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें कॉल कर पूरी घटना की जानकारी ली। एसएसपी के कहने पर हेमंत ने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया- युवक के मोबाइल से धमकी देने वाले व्यक्ति का नंबर लिया गया है। मामले में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटने का VIDEO:जांच में फर्जी निकला, लाइक-व्यूज के लिए दोस्तों ने नकली ड्रेस पहनी गोरखपुर में रविवार को दरोगा को सड़क पर जूते से मारने का वीडियो सामने आया। इसमें वकील की ड्रेस में दिख रहा युवक बाइक सवार दरोगा को रोकता है। फिर बहस के बाद मारपीट करने लगता है। इसके बाद दरोगा भी युवक को पीटने लगता है। पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा:अखिलेश यादव चिंता न करें, हर हफ्ते नियुक्ति पत्र बांटेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास, तावड़े ने माना- दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment