Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- टोटी चोर चोरी करते रहेंगे, पानी बहता रहेगा:अखिलेश यादव चिंता न करें, हर हफ्ते नियुक्ति पत्र बांटेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने सोमवार को बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि गांवों में बीमारी के दो कारण हैं- गंदगी और साफ पानी की कमी। स्वच्छता अभियान से गंदगी बंद हुई। हर घर नल योजना से पानी मिल रहा है। अगर कोई टोटी चोरी करके ले जा रहा है तो प्लंबर उसे ठीक कर पा रहा है। वरना पता चला कि टोटी चोर टोटी चोरी करते रहेंगे और पानी बहता रहेगा। सीएम योगी ने अखिलेश के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा- सपा अध्यक्ष एक दिन कह रहे थे कि नियुक्त पत्र नहीं बांटे जा रहे हैं तो हमने कहा कि चिंता मत करो, हर सप्ताह नियुक्ति पत्र बांटेंगे। अगले छह महीने में एक लाख नौजवानों को नियुक्ति पत्र दूंगा। आप गिनते रहिए, हम नौकरी देते रहेंगे। दरअसल, टोटी चोरी का मामला 2017 में सपा के यूपी की सत्ता से हटने के बाद सामने आया था। बतौर सीएम अखिलेश को 4-विक्रमादित्य मार्ग पर आवास आवंटित था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पूर्व CM को आवास खाली करने का आदेश दिया था। अखिलेश ने भी अपना आवास खाली कर दिया। इसके बाद भाजपा के लोगों ने उन पर टोटी चोरी करने का इल्जाम लगाना शुरू कर दिया था। अखिलेश कई बार इन आरोपों का जवाब दे चुके हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमारे ऊपर इल्जाम लगा कि हम टोटी ले गए। मेरे जाने के बाद सीएम आवास को गंगाजल से धुलवाया गया। यह सब आप भूल सकते हो, मैं नहीं। इससे पहले, योगी ने लखनऊ में 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को जॉइनिंग लेटर दिए। इस दौरान दो महिला अभ्यर्थी भावुक हो गईं। लखनऊ की श्रुति श्रीवास्तव ने रुंधे गले से कहा- मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे अपने बच्चे के भविष्य की चिंता थी, लेकिन अब कोई चिंता नहीं है। गोरखपुर की ब्यूटी शाही ने कहा- मेरे घर की स्थिति अच्छी नहीं है। अब ठीक हो जाएगी। राजभर बोले- नौकरी निकलते ही शिवपाल के चेले रेट तय करते थे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीएम के विजन से विभाग का चेहरा बदला है। 2017 से पहले यह विभाग कागजी विभाग या सफाई तक सीमित माना जाता था। आज हमारा विभाग 57 हजार ग्राम पंचायतों में विकास की सबसे बड़ी धुरी बन चुका है। 6,581 ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती की है। पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि की है। आधुनिक पंचायत सचिवालय तैयार किया है। बैंकिंग सेवा के लिए तहसील या ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। ये सीएम योगी की देन है कि बिना पैसे के नौकरी मिली है। सपा की सरकार में जब भी नौकरी का विज्ञापन निकलता था, तो शिवपालजी के चेले-चमचे पूरे प्रदेश में निकलते थे। नौकरी का रेट तय करते थे, पैसा दोगे तो नौकरी मिलेगी। आप बताओ कि सपा का शासन अच्छा है या सीएम योगी का शासन अच्छा है। कांग्रेस-सपा के लोग वास्तव में मुर्दा हैं, 2027 में इन्हें साफ करना है राजभर ने कहा- अगर बिना पैसे के नौकरी चाहिए तो सीएम योगी को तीसरी बार सीएम बनाना है। कांग्रेस-सपा के लोग चिल्लाते हैं कि कुछ नहीं हो रहा है, इनके चश्मे का पावर कम होगा। मुझे खुशी है कि आज से 10 साल पहले छात्राओं के पढ़ने की संख्या 40 फीसदी थी। आज 100 फीसदी छात्राएं पढ़ने जा रही हैं। सीएम तो कहते हैं कि यहां लड़की को छेड़ोगे तो आगे यमराज मिल जाएंगे। कांग्रेस-सपा के लोग वास्तव में मुर्दा हैं, जिंदा नहीं हैं। ये विचारधारा नहीं, विरोध और नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। जनता भाईचारे की राजनीति करना चाहती है। 2027 में सपा को साफ करना है और कांग्रेस को हाफ करना है। राजभर ने कहा- अकेले हनुमानजी लंका जलाकर आ गए थे। रावण की पूरी ताकत का पता लगाकर आए थे। आप तो 1,375 लोग हैं। आप बताओ कि सपा और कांग्रेस की लंका जलाओगे या नहीं? आप घबराओ नहीं, हम रोज अकेले ही आग लगाते रहते हैं। मंत्री शाही बोले- किसी को भी गरीबी की रेखा के अंदर नहीं रखने देंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में साढ़े नौ लाख जवानों को बिना घूसखोरी, बिना भ्रष्टाचार और बिना सिफारिश के नौकरी मिली है। गांधी जी के सपनों का भारत अब बन रहा है। कांग्रेस के लोग गांधी के नाम पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन गांव के हालात ठीक नहीं किए। मोदी-योगी सरकार के शासन में गांवों तक सड़कों का विस्तार हुआ। देश में सबसे तेज चलने वाला राज्य यूपी है। तीन करोड़ से अधिक लोगों के व्यक्तिगत शौचालय बन गए हैं। पहले गांव की सड़कें कितनी गंदी थीं, अब गांव की सड़कें साफ हैं। अब गांवों और ग्रामीणों की तकदीर बदलने की जिम्मेदारी आप लोगों के हाथ दी जा रही है। किसी को भी गरीबी की रेखा के अंदर नहीं रखने देंगे, सभी को बीपीएल से बाहर लेकर आएंगे। सीएम योगी के भाषण की 5 बड़ी बातें- 1. कुछ लोग गिरगिट की तरह रंग बदल रहे, सावधान रहिए सीएम योगी कहा कि नियुक्ति पत्र एक नौजवान को मिल रहा है, लेकिन खुशी उनके रिश्तेदारों में है। उनके लिए यही दीपावली और होली है। पहले यूपी के बाहर कोई यहां के लोगों को पूछता नहीं था। कोई गरीब परिवार का बच्चा नौकरी की बात कर ही नहीं सकता था। योग्यता होने के बाद भी नौकरी उससे दूर होती थी। माफियाराज हावी था। जिन लोगों को यूपी को बीमारू बनाया, वे लोग आज नए रूप और नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। ये समाज में भ्रम फैलाकर प्रदेश को पीछे धकेलने का प्रयास करेंगे। 2. सपा वालों के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था सीएम ने कहा- मुझे सांसद के रूप में काम करने का अवसर मिला है। पहले गांवों में गंदगी के कारण जाना मुश्किल था। नारी गरिमा भी तार-तार होती थी। यूपी के 30 जिलों में मस्तिष्क जवर से बच्चों की मौत होती थी। ये बच्चे किसी गरीब, दलित परिवार के होते थे। सपा को प्रदेश में चार बार शासन करने का मौका मिला, एक भी बार उनके सीएम और उनका स्वास्थ्य मंत्री उन मेडिकल कॉलेज या हॉस्पिटल का दौरा नहीं कर पाए, जहां बच्चे इलाज कराते थे। इन लोगों के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था। प्रदेश के 57700 गांवों से कोई मतलब नहीं था। 3. कहीं कब्जा करने जाएंगे तो काम तमाम हो जाएगा सीएम ने कहा कि आज गरीबों को बिजली मिल रही है। आयुष्मान भारत का लाभ मिल रहा है। आवास मिल रहा है। यह 2017 से पहले संभव नहीं था। भारत सरकार पैसा देना चाहती थी, लेकिन सपा ने कहा कि हम केवल सपा के कैडर को देंगे। हम चुनाव पार्टी के आधार पर लड़ते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद बिना भेदभाव के काम करते हैं। 2017 से पहले अराजकता थी। माफिया असहला लहराते हुए खुली जीप में निकलते थे। आज यूपी कर्फ्यू, दंगा, माफिया, उपद्रव से मुक्त है। गुंडे डरे हुए हैं कि कहीं कब्जा करने जाएंगे तो काम तमाम हो जाएगा। 4. सीएम-मंत्री का कार्यालय था, लेकिन ग्राम पंचायत का नहीं योगी ने कहा- 90 के दशक में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू हुई। ग्राम पंचायत कार्यालय नहीं था, ग्राम पंचायत अधिकारी के लिए बैठने के व्यवस्था नहीं थी। मैंने कहा कि सीएम, मंत्री और DM का कार्यालय है तो ग्राम पंचायत का भी अपना कार्यालय होना चाहिए। हमने उसका नाम ग्राम सचिवालय नाम रखा। अब जन्म, आय, निवास प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक और तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। पहले ऐसी सुविधा नहीं थी। ऐसा करने की इच्छा शक्ति भी नहीं थी। जिनमें सामर्थ्य नहीं था, वही लोग आज टिप्पणी कर रहे हैं। 5. चार दिन की मूसलाधार बारिश में 56 लोगों की मौत हुई योगी ने कहा- चार दिन तक लगातार मूसलाधार बरसात हुई। अगर 65 लाख पीएम आवास नहीं बने होते थे तो लोग बेघर हो जाते। कच्चे घर में रहने वाले लोगों का क्या होता, जरा सोचिए। हमने अलर्ट भी किया था, लेकिन फिर भी 56 लोगों की मौत हो गई। सरकार की नीयत साफ होगी तो परिणाम आएंगे। योगी ने कहा- ग्राम पंचायत भी अपने आय के स्रोत बना सकती है। गांव का तालाब होगा, उसे साफ बनाइए। अगर तालाब धार्मिक नहीं है तो वहां मछली पालन का काम कीजिए। जो पंचायत जितनी आय करेगी, उतनी अतिरिक्त आय हम भी देंगे। विकसित भारत का सपना तब होगा, जब यूपी विकसित होगा। 10 दिनों में 6,672 लोगों को मिली नौकरी -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- RSS की रिपोर्ट निगेटिव आई तो टिकट कटेगा:UP चुनाव की कमान खुद संभाली; 6 प्रांतों में जुटा रहा विधायकों का फीडबैक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की बागडोर अपने हाथों में संभाल ली है। संघ और उसके अन्य संगठनों के कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर 2 काम कर रहे हैं। पहला- मौजूदा विधायकों और दावेदारों का फीडबैक जुटा रहे हैं। दूसरा- चुनावी माहौल बना रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में छत पर चढ़े 3 तेंदुए, VIDEO:यूपी में बारिश से 8 नदियां उफान पर, 2 मकान ढहे, 600 परिवारों ने घर छोड़ा
    Next Article
    रैपिडो राइडर बोला- काटकर फेंक दूंगा:गोरखपुर में वाराणसी के युवक को धमकाया; नाम देखकर राइड कैंसिल की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment