Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुपयों के लिए UPSC एस्पिरेंट ने सगे भाई को मारा:प्रेमिका का शौक बनी वजह, गोंडा में हत्या और लूट की झूठी साजिश रची

    15 hours ago

    1

    0

    गोंडा पुलिस ने 32 वर्षीय शिव शंकर उर्फ लल्ला दुबे हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में मृतक के सगे छोटे भाई UPSC छात्र अमरनाथ दुबे को गिरफ्तार किया गया है, जो यूपीएससी का छात्र है। घटना गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर माझा ग्राम पंचायत के दुल्हिन पुरवा गांव में बीते 3 फरवरी को देर रात्रि में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि अमरनाथ दुबे ने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए पैसों की कमी के चलते यह हत्या की। वह दिल्ली और बाद में लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जहां उसका एक लड़की से प्रेम संबंध हो गया। घर से मिलने वाला सारा पैसा वह प्रेमिका पर खर्च कर रहा था, लेकिन सफलता न मिलने पर परिवार ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। परिवार के कामकाज और पैसों का हिसाब-किताब बड़े भाई शिव शंकर दुबे के पास था। अमरनाथ को जब भी पैसों की जरूरत होती थी, शिव शंकर ही उसे पैसे देते थे। जब शिव शंकर ने पैसे देने से इनकार किया, तो अमरनाथ को लगा कि उसका भाई जानबूझकर उसके करियर को खराब कर रहा है। इसी बात को लेकर अमरनाथ ने हत्या की योजना बनाई। उसने देखा कि उसके माता-पिता 2 जनवरी को एक महीने के कल्पवास के लिए प्रयागराज गए थे और 3 फरवरी को लौटने वाले थे। अमरनाथ ने माता-पिता के लौटने से पहले ही हत्याकांड को अंजाम देने की ठानी। योजना के तहत, अमरनाथ ने 27 जनवरी को करनैलगंज कस्बे से एक साइकिल विक्रेता से 60 रुपये में चाकू खरीदा। चार दिन बाद, 31 जनवरी को, वह पड़ोस की भाभी को बैंक ले जाने के बहाने करनैलगंज गया और एक दुकान से 20 रुपये देकर उस चाकू की धार लगवाई। इसके बाद तीन दिन बाद 3 फरवरी को रात्रि 11:00 बजे खेत में पानी लगाने का बहाना बनाया और अपने भाई को घर से कुछ ही दूरी पर ले गया। वहां अपने भाई के आंख में पहले अपने जेब में रखें मिर्ची के पाउडर को डाला जब उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। तो अपने जेब में रखें चाकू से ताबड़तोड़ 17 बार वार करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद खुद भी चाकू से वार करके घायल हो गया था और मृतक के जेब में रखे 31 हजार 500 रुपए निकाल कर खेत की मेड़ में मिट्टी से दबा दिया। घरवालों को बताया कि अज्ञात लोगों ने हत्या की है। गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार करके आरोपी को जेल भेज दिया है खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25000 का इनाम भी दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजन आत्महत्या मान रहे, रात को पड़ोसी से हुआ था विवाद
    Next Article
    कानपुर में दुलारे ज्वेलर्स में IT रेड:5 गाड़ियों से पहुंची टीम, कर्मचारियों को अंदर रोका, घर में भी जांच चल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment