Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:परिजन आत्महत्या मान रहे, रात को पड़ोसी से हुआ था विवाद

    17 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के नगला पान सहाय इलाके में बुधवार सुबह सड़क किनारे एक पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह नगला पान सहाय के पास पेड़ से शव लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना उत्तर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी पहचान की। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जो मीतपुर का निवासी था और वर्तमान में दयालनगर में रहता था। परिजनों के अनुसार, सोनू का आत्महत्या से पहले अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह मानसिक तनाव में था। परिजन इसे आत्महत्या का मामला मान रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या, दुर्घटना या किसी अन्य संभावित कारण सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले के हर बिंदु की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के काल्विन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ताला:ओपीडी का रास्ता बंद, मरीज और तीमारदार परेशान
    Next Article
    रुपयों के लिए UPSC एस्पिरेंट ने सगे भाई को मारा:प्रेमिका का शौक बनी वजह, गोंडा में हत्या और लूट की झूठी साजिश रची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment