Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रसोई गैस के दाम पर सपा ने सरकार को घेरा:सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर बोले-दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधी चोट

    1 hour ago

    1

    0

    देश में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी पर समाजवादी पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नारे “जब जायेंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई” को पार्टी ने महंगाई से त्रस्त जनता के दिल की सच्ची आवाज करार दिया है। प्रयागराज में सपा के प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधा चोट पड़ेगी। पहले से ही आसमान छू रही महंगाई के बीच यह फैसला लोगों की मुश्किलें और गहरा देगा। उन्होंने भाजपा पर जनता से किए वादों को भूलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आम आदमी की आय स्थिर है, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ रहे हैं। मधुर ने अखिलेश के नारे को दोहराते हुए कहा कि यह नारा महज शब्द नहीं, बल्कि देश-प्रदेश की जनता की पीड़ा का प्रतीक है। सपा के अन्य नेताओं ने भी आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उनका कहना है कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और जरूरी वस्तुओं के दामों में लगातार उछाल से घरेलू बजट चरमरा गया है। ग्रामीण-शहरी गरीब परिवारों को लकड़ी-कोयले पर लौटना पड़ सकता है। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी वादों पर अमल नहीं करती। सरकार को महंगाई काबू करने और गैस सस्ती करने के कदम उठाने चाहिए। पार्टी का दावा है कि ये मुद्दे आगामी चुनावों में बड़ा असर डालेंगे। जनता परेशान है और भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी की मां पर टिप्पणी से भड़के अयोध्या के संत:हनुमानगढ़ी के संत राजू दास बोले- प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे
    Next Article
    डिजिटल अरेस्ट ठगी में आजमगढ़ से आरोपी गिरफ्तार:38 लाख की ठगी का मामला, चंडीगढ़ पुलिस को 10 मार्च तक ट्रांजिट रिमांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment