Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिजिटल अरेस्ट ठगी में आजमगढ़ से आरोपी गिरफ्तार:38 लाख की ठगी का मामला, चंडीगढ़ पुलिस को 10 मार्च तक ट्रांजिट रिमांड

    6 hours ago

    1

    0

    डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को आजमगढ़ शहर के कुर्मी टोला मोहल्ले से आरोपी स्पर्श सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया। चंडीगढ़ पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए सीजेएम सत्यवीर सिंह ने आरोपी को 10 मार्च शाम 5 बजे तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर चंडीगढ़ पुलिस को सौंपने का आदेश दिया। बताया गया कि इस मामले में चंडीगढ़ के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज है। शिकायत के अनुसार 7 जनवरी 2026 को पीड़ित के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें बताया गया कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है और इसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। 38 लाख रुपए की ठगी आरोपियों ने पीड़ित को गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे 38 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले की जांच कर रहे विवेचना अधिकारी गुरविंदर सिंह ने साक्ष्य मिलने पर आजमगढ़ शहर के कुर्मी टोला निवासी स्पर्श सिंह को कोतवाली पुलिस के सहयोग से शनिवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत से पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी। इस पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने शनिवार शाम 5 बजे से 10 मार्च शाम 5 बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया। अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए और उसे किसी भी तरह से प्रताड़ित न किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसोई गैस के दाम पर सपा ने सरकार को घेरा:सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर बोले-दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सीधी चोट
    Next Article
    भाजपा जिला समिति में इस बार नए चेहरे संभावित:महानगर क्षेत्र के दावेदारों के नाम पर मंथन, मार्च अंत तक हो सकती है घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment